Harish Rawat को फिर सीबीआई का नोटिस, हरीश रावत बोले: मुझे चुनाव के लायक समझा, जानिए क्या है मामला
Harish rawat उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत को 2016 में बहुचर्चित स्टिंग ऑपरेशन मामले में सीबीआई ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में उन्हें इसी माह सीबीआई मुख्यालय में पेश होने को कहा गया है। हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सीबीआई से अक्टूबर तक की मोहलत मांगी हैं।
हरदा ने कहा है कि अक्टूबर के महीने में सेकंड या थर्ड वीक का कोई समय दें तो CBI के हेड क्वार्टर में हाजिर होऊंगा। वर्ष 2016 में हरीश रावत के मुख्यमंत्री रहते हुए उनका एक स्टिंग ऑपरेशन वायरल हुआ था। इसके बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया था।

वर्ष 2016 में हरीश रावत के मुख्यमंत्री रहते हुए उनका एक स्टिंग ऑपरेशन वायरल हुआ था। स्टिंग में आरोप लगे थे कि हरीश रावत सरकार को बचाने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त की डीलिंग कर रहे थे। इसमें रुपयों के लेन-देन की बात सामने आने का भी आरोप था। इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को दी गई थी। इससे पहले भी सीबीआई की ओर से हरीश रावत को कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अब एक बार फिर उन्हें नोेटिस भेजकर सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया है।
हरदा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि
आज लंबे दिनों के बाद फिर सीबीआई केHA है। इससे यह लगता है कि अब फिर विधानसभा के चुनाव आने जा रहे हैं और भाजपा के दोस्त जिनके हाथ में सीबीआई ने अपनी स्वतंत्रता, अपनी स्वायत्तता पूरी तरीके से कंप्रोमाइज कर ली है। उन्होंने मुझे चुनाव के लायक समझा है। हरदा ने कहा है कि इधर मैं कह रहा हूं कि अब मैं नहीं और लोग आगे आएंगे। मगर लगता है भारत सरकार में बैठे हुए लोग अब भी मानते हैं कि मैं चुनाव परिणामों को प्रभावित कर सकता हूं तो इसलिए "with thanks" मैं इस नोटिस को ग्रहण कर रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications