उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने यूपी के बरेली में दर्ज कराया केस, महिला पर लगाए गंभीर आरोप, ये है पूरा मामला

Cabinet Minister rekha arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने यूपी के बरेली में एक महिला और उसके कथित मौसा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री का आरोप है कि महिला और उसके मौसा रेखा आर्य के पद का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही उनके पति पति गिरधारी लाल साहू के नाम का गलत इस्तेमाल कर रही हैं।

पुलिस ने मंत्री की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तराखंड सरकार में महिला एवं बाल विकास, खेल मंत्री रेखा आर्य ने यूपी के बरेली जिले में कल्पना मिश्रा उर्फ कल्पना चतुर्वेदी नाम की महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Cabinet Minister rekha arya filed a case in Bareilly UP made serious allegations against the woman this is the whole matter

मंत्री का आरोप है कि महिला उनका और उनके पति गिरधारी लाल साहू के नाम का गलत इस्तेमाल कर रही है। मंत्री रेखा आर्य ने महिला पर उनके घर से सात लाख रुपए चुराने और सोने की माला चोरी करने का भी आरोप लगाया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का यूपी के बरेली जिले में ससुराल है।

रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू अपने परिवार के साथ बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में रहते है। रेखा आर्य ने बरेली पुलिस से शिकायत दर्ज कराई कि कल्पना मिश्रा नाम की महिला ने अपने व्यक्तिगत दस्तावेजों में फर्जी तरीके से उनके पति के घर का पता दर्ज करा रखा है।

साथ ही आरोप है कि कल्पना ने रेखा आर्य के पद और नाम का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से धन उगाही की। साथ ही उनके आवास से सात लाख रुपए और रुद्राक्ष के सोने की माला भी चोरी कर ली। मंत्री ने शिकायत की कि कल्पना मिश्रा ने अपनी कार पर उत्तराखंड सरकार का बोर्ड, नीली बत्ती और हूटर भी लगा रखा है।

जो कि इसका गलत इस्तेमाल करते हैं। महिला का नाम सामने आते ही मीडिया में आरोपी महिला के मंत्री के बरेली आवास से जुड़ी कई फोटो और वीडियो भी सामने आने लगे हैं। ऐसे में इस मुकदमे में पुलिस की जांच में ये भी सामने आएगा कि आखिर महिला का परिवार से क्या कनेक्शन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+