Budget 2024: चुनावी साल में उत्तराखंड को बजट से आस, कांग्रेस अध्यक्ष बोले: लोकलुभावन से ज्यादा नहीं उम्मीदें
budget 2024 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं। जो कि मोदी सरकारके इस कार्यकाल का आखिरी बजट होगा। ऐसे में इस बजट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। चुनावी साल है तो आम आदमी को सरकार से खास तोहफों की भी उम्मीदें हैं।

बात उत्तराखंड की करें तो उत्तराखंड को पहाड़ी राज्य के लिए केंद्र सरकार से स्पेशल पैकेज और कई महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए घोषणाओं की उम्मीदें हैं। भाजपा जहां इस बजट को चुनावी दृष्टि से खास मान रही है, वहीं कांग्रेस को बजट से कुछ खास उम्मीदें नहीं है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि उत्तराखंड के लिहाज से देखें तो हमें कुछ खास उम्मीदें नहीं है। केंद्र सरकार उत्तराखंड को कुछ खास तोहफा दे ये मुश्किल है। हालांकि लोकसभा चुनाव को देखते हुए ये माना जा सकता है कि मोदी सरकार ये इस कार्यकाल का आखिरी बजट है।
चुनाव से पहले पेश हो रहा है तो ये तय है कि बजट लोकलुभावन होगा। या कहा जा सकता है कि चुनावी बजट होगा। लेकिन जिस तरह से अब तक मोदी सरकार ने देश की आर्थिकी को काफी पीछे छोड़ दिया है। वो चिंता का विषय है। ऐसे में इस बजट से ये उम्मीद नहीं की जा सकती है कि राष्ट्रहित में बजट होगा।












Click it and Unblock the Notifications