हरिद्वार लोकसभा सीट पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कर दिया खेला, पूर्व विधायक मुस्लिम चेहरे को मैदान में उतारा
हरिद्वार लोकसभा सीट पर आखिरी समय में बहुजन समाज पार्टी ने बड़ा दांव खेल दिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्व विधायक हज़रत मौलाना जमील अहमद कासमी को चुनाव मैदान में उतारा है। हरिद्वार सीट पर मुस्लिम वोटर का अच्छा खासा प्रभाव है। ऐसे में बसपा के इस दांव ने हरिद्वार का मुकाबला काफी रोचक कर दिया है।

अंतिम समय में बदला प्रत्याशी
बता दें कि हरिद्वार से पहले भावना पांडेय को प्रत्याशी बनाया गया था। भावना ने टिकट मिलने से पहले ही बसपा ज्वाइन की। जिसके बाद नाराज होकर दो बार के विधायक हरिदास ने भाजपा ज्वाइन की। इसके बाद पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र राकेश ने भी बसपा छोड़कर भाजपा ज्वाइन की। अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने मौलाना पर भरोसा जताया है।
हरिद्वार की जंग बड़ी चुनौती
इस बीच चर्चा है कि बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने जा रही भावना पांडेय ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में अब प्रचार करने का ऐलान किया है। जिसके बाद हरिद्वार की जंग बड़ी चुनौती बन गई है।
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र और हरीश रावत के बेटे मैदान में
हरिद्वार से भाजपा ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और कांग्रेस ने पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत कों मैदान में उतारा है। निर्दलीय और खानपुर विधायक उमेश शर्मा भी अपना नामांकन करा चुके हैं। ऐसे में अब हरिद्वार प्रदेश की सबसे हॉट सीट बन गई है।
हरिद्वार जिले में 13,05,266 मुस्लिम मतदाता
हरिद्वार जिले की सभी 11 विधानसभा सीटों में दलित और मुस्लिम वोटर का वर्चस्व है। जो कि चुनाव परिणाम के हार जीत को प्रभावित कर सकते हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार, हरिद्वार जिले की कुल जनसंख्या 18,90,422 है। इनमें 6,48,119 मुस्लिम (34.28%) हैं। इन 11 निर्वाचन क्षेत्रों में 13,05,266 मतदाता हैं और जिले की प्रत्येक विधानसभा सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या औसतन 20% है। रुड़की, पिरान कलियर, भगवानपुर, मंगलौर, खानपुर, ज्वालापुर आदि छह से अधिक निर्वाचन क्षेत्र ऐसे हैं, जहां मुस्लिम मतदाताओं का प्रतिशत 25% तक हो सकता है। ऐसे में बसपा के इस दांव से मुकाबाल दिलचस्प हो गया है।
कौन हैं जमील अहमद?
मौलाना जमील अहमद मुज्ज्फरनगर की मीरपुर सीट से 2012 में विधायक रहे हैं। बसपा के बाद मौलाना ने 2021 में रालोद ज्वाइन की थी और अब दोबारा बसपा में वापसी की है। हज़रत मौलाना जमील अहमद कासमी हरिद्वार के लिए पैराशूट प्रत्याशी हैं।












Click it and Unblock the Notifications