हरियाणा से कैब बुक कर लाई, देहरादून में लूटी, चार बदमाश गिरफ्तार, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
हरियाणा के पानीपत से लाकर देहरादून में कैब लूटने की घटना का देहरादून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। देहरादून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर दिया। बताया गया कि कैब को लूटने के पीछे वजह लूटी गई कार का प्रयोग देहरादून में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
थाना रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार 23 मार्च को गाजियाबाद यूपी के इमरान अहमद ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि वह शिव कुमार गुप्ता की टैक्सी कार चलाता है। बीते 22 माई को गाडी की UBER के माध्यम से हुई बुकिंग में 02 सवारियों को पानीपत हरियाणा से रायपुर देहरादून लेकर आया था, जब वह दोनों सवारियों को लेकर रायपुर पहुंचा तो दोनों सवारियों द्वारा पिस्टल दिखाकर उससे उसकी कार लूट ली और मौके से फरार हो गए।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर घौडा फैक्ट्री बालावाला के पास से 04 अभियुक्तो दीपक मालिक, रौनक गहलावत, विनय कुमार, धर्मवीर को घटना में लूटी गयी कार के साथ गिरफ्तार किया गया। चारों हरियाणा के रहने वाले हैं।
पूछताछ में अभियुक्त दीपक मलिक व रौनक द्वारा बताया कि देहरादून में पूर्व से रह रहे अभियुक्त धर्मवीर व विनय ने उन्हे देहरादून में एक बडी वारदात को अंजाम देने के लिए बुलाया था और साथ में पिस्टल लाने को भी कहा था। उनकी देहरादून में बुकिंग पर लायी गयी गाड़ी को लूटकर उससे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने तथा वापस भागने की योजना थी।
अभियुक्त धर्मवीर और विनय द्वारा बताया गया कि देहरादून में ब्याज का काम बहुत अच्छा है। ब्याज पर 10-15% मुनाफा आसानी से मिल जाता है। उनके जानने वाले देवेन्द्र कुमार शर्मा उर्फ सोनू भारद्वाज व हरीश शर्मा उर्फ मोनू भारद्वाज द्वारा भी इस काम में काफी अच्छी कमायी करके अच्छी प्रोपर्टी जोड़ी गयी है, दोनो भाई पूर्व में रायपुर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना में जेल गए थे।
जिनमे से एक वर्तमान में जमानत पर बाहर आया है। अभियुक्तों की योजना लूट में मिली धनराशि से देहरादून में मिलकर ब्याज का धंधा चलाने की थी, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा हो सके। इसके लिए दोनो अभियुक्तों ने अपने दो अन्य साथियों को हरियाणा से देहरादून बुलाया था, जिनके माध्यम से वह देहरादून में लूट की किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।












Click it and Unblock the Notifications