उत्तराखंड: 'मातृशक्ति के आशीर्वाद से एक बार फिर PM मोदी के नेतृत्व में देश विकास का नया अध्याय लिखने को तैयार'
Uttarakhand News: लोकसभा के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया। 19 अप्रैल को हुए मतदान में मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके साथ ही उत्तराखंड की सभी 10 सीटों पर भी मतदान संपन्न हो गए। अब उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 4 जून को होगा।
इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि मातृशक्ति के 'स्नेह और आशीर्वाद' से एक बार फिर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास का नया अध्याय लिखने को तैयार है।

उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश फिर से विकास की नई ऊंचाई को छुएगा। देश के साथ-साथ उत्तराखंड का भी विकास होगा।
बता दें कि 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान हो गया है। वहीं, वोटों की गिनती 4 जून को होगी। बीजेपी ने सभी 10 सीटों पर चुनाव जीतने का दावा किया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मोदी सुनामी में विपक्ष हवा में उड़ गया है। हमलोग सभी 10 सीटों पर चुनाव जीतने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Haryana News: सीएम नायब सिंह ने मुख्यमंत्री आवास पर की जनसुनवाई, चुनावी व्यस्तता के बीच कही यह बात












Click it and Unblock the Notifications