Haryana News: सीएम नायब सिंह ने मुख्यमंत्री आवास पर की जनसुनवाई, चुनावी व्यस्तता के बीच कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर आमजन से मुलाकात कर समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को निवारण निर्देश भी दिए है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'हर परिवारजन से सीधा संपर्क। आज मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर पहुंचे अपने परिवारजनों से भेंट की और उनका हाल-चाल जाना।उनके द्वारा बताई गई विभिन्न समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को निवारण हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिए।'

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। हरियाणा की दस सीटों पर छठे चरण में मतदान होगा। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संभाल रखी है। चुनावी व्यस्तता के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समय निकालकर मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर आमजन से मुलाकात कर समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को निवारण निर्देश भी दिए है।












Click it and Unblock the Notifications