पिथौरागढ़ में कांग्रेस पर जमकर बरसे जेपी नड्डा, कहा- कांग्रेस ने तीनों लोक में भ्रष्ट्राचार किया

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भाजपा के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दशकों तक उत्तराखंड के साथ धोखा किया। घोटाले किए, विकास की जगह राज्य का विनाश किया। उन्होंने कहा कांग्रेस ने कोयला घोटाला, बोफोर्स घोटाला, पनडुब्बी घोटला, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, 2G, 3G घोटाला, कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने जल, नभ, थल, के साथ ही पाताल में भी घोटाले किए हैं।

bjp president JP Nadda lashed out at Congress in Pithoragarh said Congress committed corruption all three worlds

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने गुरुवार को देव सिंह मैदान, पिथौरागढ़ में अल्मोड़ा लोकसभा के अंतर्गत आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने कहा कि देवभूमि और वीरभूमि उत्तराखंड में आने का सौभाग्य मिला। इस भूमि में हम देवताओं को पूजते हैं, यहां का हर व्यक्ति देवतुल्य है। ये भूमि देश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रही है। वीरों, जवानों के साथ वन रैंक वन पेंशन लागू कर प्रधानमंत्री जी द्वारा ही न्याय किया गया है। प्रधानमंत्री जी ने शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया है। उनके कहे अनुसार आज वो धरातल में दिख रहा है और उत्तराखंड से विकास की नई गंगा बह रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने कहा कि एक ओर हमारी सरकार है जिसने उत्तराखंड के दर्द को समझा, राज्य के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी, युवाओं की आकांक्षाओ को पूर्ण एवं महिलाओं का सशक्तिकरण किया, राज्य को मुख्यधारा में लाने का काम किया। और दूसरी ओर वह विपक्षी दल है जिसने दशकों तक उत्तराखंड के साथ धोखा किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने कहा कि 2014 और 2019 में उत्तराखंड राज्य ने पांचो लोकसभा सीट भाजपा को देने का काम किया जिसके फलस्वरुप कोरोना जैसी महामारी, यूक्रेन रूस युद्ध के बाद भी ब्रिटेन को पछाड़ भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

उन्होंने कहा तीसरी बार अजय टम्टा एवं सभी पांच सीटों से भाजपा प्रत्याशीयो को विजय बनाकर भेजेंगे तो भारत 2028 में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा। उन्होंने कहा इलेक्ट्रॉनिक गुड्स के एक्सपर्ट में भारत 6 गुना आगे बढ़ गया है। आज सबके हाथ में जो मोबाइल है उसमें मेड इन इंडिया लिखा हुआ होगा ये आत्मनिर्भर भारत का उदाहरण है। 97 प्रतिशत मोबाइलों का निर्माण भारत में हो रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने कहा कि आज भारत इस्पात उत्पादन में विश्व में दूसरे स्थान पर है। गाड़ियां के निर्माण एवं मार्केटिंग में भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया है। ऑटोमोबाइल में भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है। सबसे सस्ती एवं कारगर दवाई आज भारत के उद्योगपति बना रहे हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ पक्के घर गरीबों को दिए गए हैं।

जिसमे से क़रीब एक लाख घर उत्तराखंड में दिए हैं और 11 हज़ार घर पिथौरागढ़ जिले में बने हैं। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देश में 11 करोड़ गैस कनेक्शन तो उत्तराखंड में 1 लाख कनेक्शन दिए गए हैं। देश में 11 करोड़ 30 लाख लोगो को हर घर नल, नल से जल पहुंचाया गया है। उत्तराखंड में 12 लाख घरों और पिथौरागढ़ में 2 लाख 40 हजार घरों में हर घर नल, जल पहुंचाया है।

देश में 11 करोड़ इज्जत घर बनाए गए हैं। जिसमें से 5 लाख 30 हज़ार इज्जत घर उत्तराखंड में बने हैं। आज आयुष्मान योजना के अंतर्गत देश की 55 करोड़ गरीब जनता को प्रति वर्ष 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जा रहा है। हर गरीब का इलाज हो रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र का बजट 250 करोड़ से बढ़कर 500 करोड़ हो गया है। पिथौरागढ़, अल्मोड़ा में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे है। ड्रिंकिंग वाटर के लिए 1200 करोड़ खर्च हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+