लोकसभा चुनाव 2024: उत्तराखंड में मिशन हैट्रिक के साथ नड्डा का जीत का मंत्र, सीएम धामी की थपथपाई पीठ
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड भाजपा की कोर कमेटी के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक की और भाजपा को उत्तराखंड की पांचों सीट जीतने का मिशन हैट्रिक दिया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहे। इस दौरान नड्डा ने उत्तराखंड भाजपा की कोर कमेटी के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक की और भाजपा को उत्तराखंड की पांचों सीट जीतने का मिशन हैट्रिक दिया।

उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटें हैं। पांचों सीट पर लगातार दो बार के चुनावों में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। इस बार भी भाजपा तीसरी बार क्लीन स्वीप के लिए मिशन हैट्रिक पर फोकस करने जा रही है। इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और सांसदों को जुटने का आह्वान किया है। जेपी नड्डा ने भाजपा कोर कमेटी की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव और निकाय चुनावों की तैयारियों का फीडबैक भी लिया।
सबसे पहले नड्डा ने निकाय चुनावों के लिए संगठन से कार्ययोजना की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने लोकसभा चुनाव को देखते हुए सांसदों, मंत्रियों और पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में दौरा करने और प्रवास करने पर फोकस करने को कहा है। इसके साथ ही सर्वे कर संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट भी तैयार की जाएगी। चुनावी मुद्दे और वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए फोकस करने को कहा गया है।
नड्डा ने जीत की हैट्रिक लगाने को कहा है। भाजपा का सबसे ज्यादा फोकस विधानसभा में हारी हुई 23 सीटों पर है। इन सीटों पर भाजपा विशेष प्लानिंग कर रही है। जिनकी प्रगति रिपोर्ट नड्डा ने मांगी है। 10 हजार नए वोटरों के लक्ष्य को हासिल करने के लिए घर घर वोटर अभियान पर पूरा फोकस केंद्रित कर संगठन से इसकी लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।
इस दौरान नड्डा से सरकार और संगठन के बीच समन्वय पर भी जोर दिया और धामी सरकार के कामकाज पर भी फीडबैक लिया। सूत्रों का दावा है की नड्डा ने सीएम धामी की कई मामलों में पीठ थपथपाई है। धामी सरकार के यूसीसी, अतिक्रमण हटाओ, जबरन धर्मांतरण रोकने, नकलविरोधी कानून समेत धामी सरकार के कामकाजों की सराहना की है। इनको भी चुनावी मुद्दा बनाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications