उत्तराखंड: बीजेपी, कांग्रेस में छिड़ा पोस्टरवॉर, कांग्रेस के हिंदुत्व के जवाब में बीजेपी का हरित, हिंदुत्‍व

बीजेपी ने सोशल मीडिया में एक नया पोस्टर जारी कर सीधे हरीश रावत को किया टारगेट

देहरादून, 10 सितंबर। उत्तराखंड में चुनावी साल में राजनैतिक दल सबसे ज्यादा सोशल मीडिया के जरिए प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। सोशल मीडिया में पोस्टरवॉर के जरिए ही बीजेपी कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। पहले कांग्रेस की और से पूर्व सीएम हरीश रावत ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को गणेश अवतार में उतार कर हिंदुत्व कार्ड के जरिए चुनाव का श्रीगणेश किया तो अब बीजेपी ने सोशल मीडिया में एक नया पोस्टर जारी कर सीधे हरीश रावत को टारगेट किया है। बीजेपी के इस पोस्टर के जरिए ​हिंदुत्व और हरित मैसेज देने की भी कोशिश की गई है।

Recommended Video

    Uttarakhand Assembly Election 2022: चुनाव लड़ने पर Harish Rawat ने कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    भ्रष्टाचार, मुस्लिम तुष्टीकरण और परिवारवाद पर कांग्रेस को घेरा

    भ्रष्टाचार, मुस्लिम तुष्टीकरण और परिवारवाद पर कांग्रेस को घेरा

    बीजेपी के पोस्टर में एक तरफ बीजेपी पेड़ को सींचती हुई​ दिखाई गई है, जिसमें राष्ट्रवाद, हिंदुत्व, सैन्य धाम, वात्सल्य योजना, पहाड़ी अस्मिता, राहत पैकेज, जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र है, तो दूसरी कांग्रेस को भ्रष्टाचार, मुस्लिम तुष्टीकरण और परिवारवाद को नागफनी को सींचते हुए दिखाया गया है। बता दें कि नागफनी एक कैक्टस है जो सूखे तथा बंजर स्थानों पर उगता है। साफ है कि बीजेपी का प्रहार कांग्रेस के नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत पर है। इस पोस्टर से ये जताने की कोशिश की गई है कि ​चुनाव में कांग्रेस के मुद्दे उत्तराखंड में नहीं चल पाएंगें।

    हरीश रावत ने जारी किया था गणेश अवतार का पोस्टर

    हरीश रावत ने जारी किया था गणेश अवतार का पोस्टर

    कांग्रेस के इलेक्शन कैंपेन कमेटी के चेयरमैन हरीश रावत ने अस्त्र-शस्त्र के साथ यह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का एक पोस्टर सोशल मीडिया में जारी किया। इस पोस्टर में णणेश गोदियाल को गणेश का अवतार बताते हुए बीजेपी सरकार में महंगाई, कुशासन, महिला अपमान, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, गरीबी आदि पर हमला किया गया था। यह पोस्टर सोशल मीडिया में काफी चर्चा का विषय बना हुआ था।

     यूजर कर रहे बीजेपी को ट्रोल

    यूजर कर रहे बीजेपी को ट्रोल

    बीजेपी ने कांग्रेस और पूर्व सीएम हरीश रावत के हिंदुत्व के पोस्टर को लेकर हरित और हिंदुत्व का पोस्टर जारी किया लेकिन इस पोस्टर से बीजेपी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। बीजेपी के हरित और पर्यावरण से जुड़े पोस्टर को लेकर लोगों ने भू कानून को लेकर भी राज्य सरकार को घेरा है। भूप्पी रावत पोस्टर पर कंमेट ​कर लिखते हैं कि भू कानून के बारे में कोई बात क्यों नहीं हो रही है। एक दूसरे यूजर आनंद अधिकारी ने लिखा है कि चकबंदी ​कब से हो रही है उत्तराखंड में। जो चकबंदी आयोग बनाया था। वह क्या काम कर रही है, इस संबंध में कुछ बोल दीजिए। इस तरह से कई लोग बीजेपी के इस पोस्टर पर बीजेपी को ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+