कर्नाटक में भाजपा की हार से उत्तराखंड में मंत्री की कुर्सी पर संकट, जानिए कैसे
कर्नाटक विधानसभा में भाजपा की हार से उत्तराखंड की सियासत पर भी असर पड़ना तय है। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हुआ। वीडियो को कांग्रेस ने चुनावी हथियार बनाया।

कर्नाटक विधानसभा में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद भाजपा हार के कारणों को लेकर मंथन में जुट गई है। लेकिन कर्नाटक की हार से उत्तराखंड की सियासत पर भी असर पड़ना तय है। जिन दिनों कर्नाटक में चुनाव प्रचार तेजी पकड़ रहा था, तभी उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का एक सड़क पर मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हुआ।
मारपीट करने पर विपक्ष ने जमकर मुद्दा बनाया
इस वीडियो को कांग्रेस ने चुनावी हथियार के रुप में कर्नाटक चुनाव में इस्तेमाल किया। कैबिनेट मंत्री के इस तरह सड़क पर उतरकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने पर विपक्ष ने जमकर मुद्दा बनाया जो कि पूरे देश भर में जमकर वायरल किया गया। इस वीडियो को कर्नाटक चुनाव में भी कांग्रेस ने मुद्दा बनाया और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया। जिस तरह कैबिनेट मंत्री वीडियो में एक व्यक्ति को मारते पीटते दिखे उसे कांग्रेस ने बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया और इससे भाजपा को काफी नुकसान हुआ।
विपक्ष का दबाव, मंत्री पर मुकदमा भी हुआ
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस वायरल वीडियो से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी एक्शन में दिखे और पुलिस को पूरे मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंत्री को तलब भी किया गया। विपक्ष का दबाव रहा कि मंत्री पर मुकदमा भी हुआ। अब विधानसभा चुनाव निपटने के बाद भाजपा इस मामले में कार्रवाई कर सकती है। जिस तरह से कर्नाटक में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है, उससे भाजपा अब आने वाले दिनों में बड़े सख्त कदम उठा सकती है।
विभागों में फेरबदल और कुछ की छुट्टी भी संभव
जिसका सबसे पहले असर उत्तराखंड में देखने को मिल सकता है। इस बीच बागेश्वर सीट पर उपचुनाव के लिए भी पार्टी को रणनीति तैयार करनी है। साथ ही कैबिनेट में खाली हुई एक सीट को भरने के साथ ही बाकि कैबिनेट की तीन सीटों पर भी सभी समीकरणों को संतुलित करने की चुनौती है। इसके साथ ही धामी मंत्रिमंडल में जिन कैबिनेट मंत्रियों की परफोर्मेंस सही नहीं है, उन पर गाज गिरना तय है। ऐसे में कईयों के विभागों में फेरबदल और कुछ की छुट्टी भी की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications