Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उत्तरकाशी मस्जिद विवाद को लेकर आया बड़ा अपडेट,हाईकोर्ट में हुई सुनवाई,महापंचायत की भी तैयारी

Uttarkashi Masjid dispute: उत्तरकाशी का मस्जिद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब समुदाय विशेष की और से एक दिसंबर को महापंचायत बुलाई गई है। जिसके बाद प्रशासन फिर से सतर्क हो गया है। इस बीच नैनीताल हाईकोर्ट में इस मामले को लेकर सुनवाई हुई।

सुनवाई आगामी 5 दिसंबर को तय की है। हाईकोर्ट ने उत्तरकाशी डीएम और एसपी से कानून व्यवस्था बनाए रखने को कहा है। साथ ही कोर्ट को भी अवगत कराने के आदेश दिए हैं।

Big update Uttarkashi Masjid dispute hearing held in High Court preparation for Mahapanchayat also

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर फिर से महापंचायत बुलाने की बात की जा रही है। समुदाय विशेष के संगठनों ने एकजुट होकर विचार मंच बैनर के तले एक दिसंबर को महापंचायत करने का निर्णय लिया है। उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में एक दिसंबर को महापंचायत आयोजित करने को लेकर कई संगठन एकजुट नजर आ रहे हैं। महापंचायत देवभूमि विचार मंच के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

समुदाय की और से उत्तरकाशी जिलाधिकारी को इसका ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उन्होंने अवैध धार्मिक स्थानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संगठन का कहना है कि प्रशासन से इसकी अनुमति मांगी गई है। परमिशन नहीं मिलने पर भी आयोजन होगा। जिसके बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है।

उत्तरकाशी के भटवाड़ी रोड स्थित मस्जिद विवाद को लेकर दायर याचिका पर नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी व न्यायमूर्ती विवेक भारती शर्मा की खंडपीठ ने अगली सुनवाई आगामी 5 दिसंबर को तय की है। हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए उत्तरकाशी डीएम और एसपी से कानून व्यवस्था बनाए रखने को कहा है। साथ ही कोर्ट को भी अवगत कराने के आदेश दिए हैं।

उत्तरकाशी की अल्पसंख्यक सेवा समिति ने नैनीताल हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें समिति का कहना है कि बीते 24 सितंबर से कुछ संगठनों ने भटवाड़ी रोड स्थित सुन्नी समुदाय की मस्जिद को अवैध बताया गया। साथ ही उसे ध्वस्त करने की लगातार धमकी दी जा रही है। जिस वजह से तनाव बना हुआ है मुस्लिम पक्ष ने इसको लेकर सुरक्षा की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+