उत्तराखंड कांग्रेस को लगे दो बड़े झटके, 45 साल तक पार्टी के लिए काम करने वाले नेता ने इस वजह से दिया इस्तीफा

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता,महिला प्रदेश उपाध्यक्ष ने पार्टी छोड़ी

देहरादून, 11 जुलाई। उत्तराखंड में एक बार फिर कांग्रेस को दो बड़े झटके लगे हैं। पार्टी में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से ही सीनियर नेताओं का इस्तीफे का दौर अब तक जारी है। 45 सालों तक पार्टी से जुड़े रहे कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ आरपी रतूड़ी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही महिला प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश रमन ने भी पार्टी छोड़ दी है। दोनों सीनियर नेताओं के पार्टी छोड़ने के बाद अभी और पार्टी कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ने की चर्चा है।

कांग्रेस के अंदर सीनियर नेताओं में चल रही गुटबाजी बना कारण

कांग्रेस के अंदर सीनियर नेताओं में चल रही गुटबाजी बना कारण

प्रदेश में कांग्रेस के अंदर सीनियर नेताओं में चल रही गुटबाजी का खामियाजा पार्टी कार्यकर्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। यही कारण है कि लंबे समय तक कांग्रेस के साथ जुड़े रहे सीनियर कार्यकर्ता और पदाधिकारी कांग्रेस का दामन छोड़ रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने 40 साल तक कांग्रेस में रहने के बाद आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। अब 45 साल तक कांग्रेस के साथ रहे आरपी रतूड़ी और महिला प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश रमन ने भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया। दोनों ने सोशल मीडिया में इस्तीफे का जिक्र किया है।

सोशल मीडिया में छिड़ी जुबानी जंग को ही कारण बताया

सोशल मीडिया में छिड़ी जुबानी जंग को ही कारण बताया

डॉ आरपी रतूड़ी ने सोशल मीडिया में पार्टी के सीनियर नेताओं के बीच सोशल मीडिया में छिड़ी जुबानी जंग को ही कारण बताया है। रतूड़ी ने नेताओं के आपसी झगड़े की वजह से पार्टी कार्यकर्ताओं के हतोत्साहित होने की बात की है। जिस वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। उत्तराखंड कांग्रेस में पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के बीच चल रहा सियासी द्वंद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। चुनाव के ऐलान के बाद से ही दोनों में गुटबाजी चरम पर नजर आई।

नहीं थम रही गुटबाजी

नहीं थम रही गुटबाजी

हरीश रावत और प्रीतम सिंह कई बार एक दूसरे के खिलाफ जमकर हमलावर नजर आए हैं। पहले चुनाव की कमान संभालने को लेकर और अब हार का ठीकरा फोड़ने को लेकर एक दूसरे के बीच जुबानी जंग चल रही है। बीते दिनों में फिर से दोनों के बीच हार के बाद हुई बहस का असर नजर आने लगा। हरीश रावत ने सोशल मीडिया में जमकर इन सभी मुद्दों को उठाया है। इतना ही नहीं 2016 में हुई बगावत को लेकर भी हरीश रावत और प्रीतम सिंह खेमा आमने सामने है। ऐसे में पार्टी के अंदर माहौल​ फिर से गरमा गया है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी दोनों सीनियर नेताओं को सोशल मीडिया से बचकर पार्टी फोरम में अपनी बात रखने की बात की है। जिसके बाद से राजनीति गरमा गई है। सीनियर नेताओं के आपसी झगड़े से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मनौबल किस कदर टूटा हुआ है। इसका नतीजा इस्तीफों के रूप में नजर आ रहा है।

आप में जा सकते हैं कांग्रेसी

आप में जा सकते हैं कांग्रेसी

सालों तक कांग्रेस का दामन थामकर रखने वाले आरपी रतूड़ी और कमलेश रमन अब आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर सकते हैं। जोत सिंह बिष्ट के आप के संयोजक बनने के बाद से ही आप का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस विचारधारा के कई कार्यकर्ता आप को ज्वाइन कर रहे हैंं। कांग्रेस छोड़ने के बाद आरपी रतूड़ी ने सक्रिय राजनीति में रहने की बात स्वीकार की है। हालांकि उन्होंने ये साफ नहीं किया कि वे आप में जाएंगे या दूसरा रास्ता चुनेंगें।

आप के बदलते समीकरण

आप के बदलते समीकरण

लेकिन सूत्रों का दावा है कि वे आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर सकते हैं। कांग्रेस के सीनियर नेताओं का पार्टी का छोड़ना और आप का कुनबा मजबूत करना ये उत्तराखंड की राजनीति के लिए नया संकेत माना जा रहा है। हालांकि बीते दिनों आप के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल, भूपेश उपाध्याय और प्रदेश अध्यक्ष रहे दीपक बाली खुद पार्टी छोड़कर भाजपा को ज्वाइन कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+