ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा,टेंपो ट्रैवलर और बस के बीच जबरदस्त भिड़ंत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू

उत्तराखंड के चमोली में ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां सेलंग के पास टेंपो ट्रैवलर और बस के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू चलाया।

चमोली में ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर टेंपो ट्रैवलर और बस की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में टेंपो ट्रैवलर के आगे का हिस्सा पुरी तरह से चकनाचूर हो गया। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद टेंपो ट्रैवलर और बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई।

Big accident Rishikesh Badrinath Highway huge collision between tempo traveler bus SDRF rescue started

हादसे में चालक और महिला फंस गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों की के अनुसार एक बस ज्योतिर्मठ से सेलंग की तरफ जा रही थी। बस ओवर स्पीड के साथ ही गलत दिशा में चल रही थी।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार थाना जोशीमठ द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि हेलंग के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
सूचना पर SDRF टीम पोस्ट जोशीमठ से उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि हेलंग मार्ग पर झडकुला के पास दो वाहन, बस और टैम्पो ट्रेवलर, टक्कर होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गए है। जिस कारण टैम्पो ट्रेवलर में सवार 04 व्यक्ति घायल हो गए है। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कड़ी मशक्कत कर दुर्घटनाग्रस्त वाहन से घायलों को बाहर निकालकर तत्काल 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+