सावधान!...कहीं 'घिबली' इमेज बनाने के चक्कर में न बन जाएं साइबर फ्रॉड का शिकार, जानिए कैसे, क्या बरतें सावधानी

Ghibli image news: आजकल सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ घिबली इमेज बनाने को लेकर होड़ सी मची हुई है। हर कोई तस्वीर को घिबली स्टाइल में शेयर कर रहे हैं। जो कि काफी ट्रेंडिग भी कर रहा है। लेकिन इन सबके बीच साइबर अपराध बढ़ने का भी खतरा बढ़ गया है।

ऐसे में जिस भी एप या एआई टूल्स का इस्तेमाल करें तो जरा सोच समझकर या फिर समझदारी के साथ इसका इस्तेमाल करें। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की ओर से भी इसको लेकर लोगों को अवेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया में इससे जुड़े कई एप भी नजर आने लगे हैं। जिसका फायदा उठाकर फ्रॉड गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।

Be careful Don t become victim cyber fraud pursuit creating Ghibli image know how what precautions

लोगों में Ghibli स्टाइल में अपनी तस्वीरें बनाने की होड़ लगी हुई है। नेता से लेकर सेलिब्रिटीज तक हर कोई सोशल मीडिया पर अपनी घिबली स्टाइल में बनी तस्वीरें शेयर कर रहा है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स पर Ghibli स्टाइल में बनी तस्वीरों की जैसे बाढ़ आ गई है।

लोग अपनी और अपने बच्चों की एआई-जनरेटेड तस्वीरें धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। लेकिन यह देखने में जितना मजेदार लगता है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है। लोग सिर्फ चैटजीपीटी ही नहीं बल्कि कई एआई टूल्स का इस्तेमाल कर अपनी एआई-जनरेटेड तस्वीरें बना रहे हैं।

साइबर क्राइम पुलिस देहरादून के सीओ अंकुश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि ये ट्रेंड अलग अलग नाम से जाना जा रहा है। फिल्हाल कोई शिकायत तो नहीं मिली है लेकिन धिबली, गिबली या जिबली के नाम से ट्रेंड के बीच साइबर स्मैक के खतरों को नाकारा नहीं जा सकता है। कई बार डेटा लीक होने की शिकायत सामने आती है तो सबसे पहले सिक्योरिटी फीचर्स की बात सामने आती है।

  • कई बार यदि सिक्योरिटी फीचर्स का इस्तेमाल नहीं करते है। फोटो या अन्य जानकारी शेयर करते है तो उसका मिस यूज होने का चांस भी रहता है।
  • किसी भी ट्रेंड के बीच कभी भी कोई जानकारी या फोटो शेयर व पोस्ट करते है तो देख भाल करके ही करें। ऐसे में आपको ऑथेन्टिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है।
  • कई बार फर्जी साइट यूजर को दूसरे साइट पर ले जाकर लिंक पर क्लिक करने के बाद आपसे जानकारी मांगकर आपके अकाउंट पर भी सेंधमारी कर सकता है। ऐसे में इसमें ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+