Bareilly Nainital Highway Accident शादी में जाने के लिए मांगी कार, आग लगने से सेंट्रल लॉक फंसा, आठ जिंदा जले
Bareilly Nainital Highway Accident नैनीताल हाईवे पर बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए हादसे में एक मासूम समेत आठ लोग कार में जिंदा जल गए। चालक के अलावा किसी की भी पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि शुरूआती जांच में ये पता चला है कि जिस कार के साथ हादसा हुआ वो बारात में जाने के लिए मांगी गई थी। पुलिस घटना की जानकारी लेने में जुटी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार सवार लोग बरेली शहर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर बहेड़ी लौट रहे थे। जैसे ही हादसे की खबर आई शादी का जश्न मना रहे लोगों में कोहराम मच गया।
अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली के भोजीपुरा में नैनीताल हाईवे पर एक कार देर रात डंपर से जा टकराई। जिसके बाद कार में आग लग गई और सेंट्रल लॉक भी फंस गया। आग की चपेट में आई कार बुरी तरह जलकर खाक हो गई।
किसी को भी बाहर निकालने का मौका नही मिला। कार के अंदर आठ लोग जिंदा जल गए। जिसमें एक मासूम भी शामिल था। जब तक आग को शांत किया तब तक शव राख बन चुके थे। घटना भोजीपुरा थाने से कुछ दूरी पर की बताई जा रही है।
कार की रफ्तार को भी हादसे की वजह बताई जा रही है। हादसे के बाद कार करीब पांच फुट ऊंचे डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी ओर विपरीत दिशा से आ रहे डंपर में जा घुसी। डंपर भी लगभग इतनी ही तेज रफ्तार में था। वह कार को खींचकर 25 मीटर आगे तक ले गया। हालांकि चालक को झपकी आने की भी बात सामने आ रही है।
करीब 45 मिनट बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। कड़ी मेहनत के बाद कार से शवों को निकाला जा सका। घटना के बाद नैनीताल हाईवे पर जाम लगा रहा। पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications