Balasore Train Accident: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने जताया दुख, महा जनसंपर्क अभियान के सभी कार्यक्रम स्थगित

उड़ीसा में हुए रेल दुर्घटना के बाद उत्तराखंड प्रदेश भाजपा ने भी गहरा ​दुख व्यक्त किया है। पार्टी ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत होने वाले सभी कार्यक्रमों को स्थगित करते श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम आयोजित किए।

 Balasore Train Accident: BJP State President mahendra Bhatt expressed grief, all programs postponed

उड़ीसा में हुए भीषण रेल दुर्घटना के बाद उत्तराखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने भी गहरा ​दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही पार्टी ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत होने वाले सभी कार्यक्रमों को स्थगित करते हुए हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम आयोजित किए।

शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बालासोर, उड़ीसा में हुई रेल दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सभी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृत सभी लोगों को पार्टी की तरफ से श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनके परिजनों को इस असीम पीड़ा को सहने का सामर्थ्य प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने इस हृदय विदारक घटना में घायल सभी रेल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

स्थगित करने का निर्णय
इस संबंध में बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जो यह दुर्घटना हुई है काफी दुखद है जिसके लिए पार्टी में ईश्वर से मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है, इसके साथ ही सभी जिला मुख्यालयों पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा और आज होने वाले महा जनसंपर्क अभियान के तहत सभी कार्यक्रमों को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

Recommended Video

    Odisha Train Accident: इस्तीफा के सवाल पर Ashvini Vaishnaw का चौंकाने वाला जवाब | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+