बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि व समय का ऐलान, जानिए कब होगी बैंकुठ धाम की यात्रा शुरू
चार धाम यात्रा 2024 के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बीच बसंत पंचमी पर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का ऐलान हो गया है। इस बार बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को ब्रह्ममुहुर्त में सुबह 6 बजे खुलेंगे।

आज बसंत पंचमी के अवसर पर नरेंद्रनगर, टिहरी स्थित राजदरबार में कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई।बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करने की प्रक्रिया के लिए गाडूघड़ा ;तेल.कलश श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर डिम्मर से मंगलवार शाम श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के चंद्रभागा स्थित विश्राम गृह पहुंच गया था।
जहां श्री बदरीनाथ.केदारनाथ मंदिर समिति सहित श्रद्धालुओं ने तेल-कलश का स्वागत किया। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत की ओर से गाडूघड़ा राजमहल को सौंपा गया। इसके बाद राजमहल से गाडूघड़ा में तिल का तेल पिरोया गया।
श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व तिल का तेल पिरोने के बाद गाडूघड़ा नरेंद्रनगर राजदरबार से डिम्मर होते हुए श्री नृसिंह मंदिर, योग बदरी पांडुकेश्वर से श्री बदरीनाथ धाम पहुंचाया जाएगा। कपाट खुलने के बाद यह तेल-कलश भगवान बदरी विशाल के नित्य अभिषेक के लिए प्रयोग में लाया जाएगा।
बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का ऐलान होने के बाद अब केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शुक्रवार आठ मार्च शिवरात्रि के अवसर पर पंच केदार गद्दस्थल ओकारेश्वर मंदिर उखीमठए रूद्रप्रयागए में विधिण्विधान पंचांग गणना पश्चात तय होगी। इसी दिन केदारनाथ भगवान के पंचमुखी भोगमूर्ति के केदारनाथ धाम प्रस्थान का भी कार्यक्रम तय हो जाएगा। साथ ही अक्षय तृतीया इस बार 10 मई को है। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया को खुलते हैं। जिसकी अप्रैल में शुभ मूहूर्त की घोषणा होगी।












Click it and Unblock the Notifications