Badrinath Dham: बद्री विशाल धाम के नए रावल अमरनाथ नंबूदरी ने थामी स्वर्ण छड़ी, ईश्वर प्रसाद की विदाई

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के निवर्तमान प्रभारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी को जगह अब अमरनाथ नंबूदरी को नियुक्त किया गया है। निवर्तमान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने रविवार को परंपरानुसार नए रावल को आशीर्वाद मंत्र दिया और स्वर्ण छड़ी (शिंगौल) सौंपी। वहीं बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने रविवार ने ईश्वर प्रसाद नंबूदरी विदाई देने के साथ अभिनंदन पत्र सौंपा।

बीकेटीसी के प्रभारी पद कि नियुक्ति को लेकर रविवार को धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण होने के साथ औपचारिकताएं पूरी की गईं। सुबह 8.30 बजे को प्रभारी रावल ने पंच पंचतीर्थ स्नान तप्तकुंड, विष्णुपदी गंगा अलकनंदा नदी, ऋषि गंगा,कुर्मूधारा प्रह्लाद धारा, नारद कुंड में स्नान किए और श्री बदरीनाथ मंदिर के निकट पंच शिलाओं नारद शिला,नरसिंह शिला,वराह शिला,गरूड़ शिला,मार्कंडेय शिला,के दर्शन किए।

Amarnath Namboodiri becomes new rawal BKTC

निवर्तमान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने अपने कार्यकाल की प्रात:काल को संपादित होने वाली अभिषेक पूजा संपन्न की उसके बाद प्रात: साढ़े सात बजे बाद अंतिम बाल भोग लगाया। उसके बाद नये प्रभारी रावल अमरनाथ नंबूदरी को आशीर्वाद मंत्र तथा स्वर्ण छड़ी ( शिंगौल) सौंपी। इसके बाद पहली बार प्रभारी रावल ने श्री बदरीनाथ मंदिर गर्भ गृह में पूजा-अर्चना हेतु प्रवेश किया । आज से प्रभारी रावल शायंकालीन तथा कल से प्रात: से शायंकालीन पूजाओं का संपादन करेंगे।

ईश्वर प्रसाद नंबूदरी को विदाई देते वक्त भावुक हुए बीकेटीसी के सदस्य
धार्मिक अनुष्ठान के बाद नंबूदरी को एक समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। जिसमें बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्य भास्कर डिमरी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह, विशेष कार्याधिकारी रमेश सिंह रावत, बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी/ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान सहित डिमरी बडुवागण, कमदी, मेहता थोक पदाधिकारियों , पांडुकेश्वर, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष विनोद, माणा के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा शिवप्रसाद डिमरी समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

इस मौके पर मंदिर समिति सदस्यों सहित मुख्य वित्त अधिकारी आनंद सिंह अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, सहायक अभियंता गिरीश देवली सहायक विधि अधिकारी एसएस बर्त्वाल, अभियंता विपिन तिवारी सहित सभी अधिकारियों- कर्मचारियों,‌तीर्थ पुरोहितों ने नव नियुक्त प्रभारी रावल को बधाई दी।

वहीं दूसरी ओर रावल की विदाई के दौरान बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी ने सेवानिवृत्त रावल के श्री बदरीनाथ धाम के मुख्य अर्चक के रूप में की गयी सेवा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि धर्माधिकारी, वेदपाठी, डिमरी पंचायत, हक हकूकधारियों तथा तीर्थयात्रियों से बेहतर तालमेल एवं समन्वय से कार्य किया। रावल की विदाई के वक्त बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार के अलावा बीकेटी सदस्य भावुक हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+