उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही यात्रा मार्ग पर कैसा है मौसम का हाल, जानिए

पहाड़ी जिलों में बारिश व ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी

देहरादून, 21 जून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा मार्ग पर बारिश से यात्रा पर असर पड़ना शुरु हो गया है। मानसून के दस्तक के साथ ही यात्रा पर भी असर पड़ना शुरू हो गया है। यात्रा मार्ग के जिलों उत्तरकाशी और चमोली में बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। सोमवार से हो रही बर्फबारी के कारण प्रशासन द्वारा हेमकुंड साहिब की यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई थी। मौसम खुलने के बाद आज मंगलवार को फिर से यात्रा शुरू कर दी गई है।

arrival of monsoon in Uttarakhand, how is the weather on the travel route

26 जून तक मानसून आने की संभावना
उत्तराखंड में प्री मानसून के साथ ही बारिश लगातार जारी है। 26 जून तक मानसून आने की संभावना जताई जा रही है। इधर मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ आदि जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की, तीव्र बारिश, ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली चमकने का अनुमान लगाया है। बारिश व ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 22 को भी कुछ पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं 23 व 24 को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मंगलवार को देहरादून शहर में सोमवार को कुछ हिस्सों में बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक दून में 22 से 26 तक फिलहाल मौसम सामान्य रहेगा।
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग खुला
चारधाम यात्रा मार्ग पर सोमवार को कहीं क​हीं यात्रा बाधित रही। सोमवार से हो रही बर्फबारी के कारण प्रशासन द्वारा हेमकुंड साहिब की यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई थी। मौसम खुलने के बाद आज मंगलवार को फिर से यात्रा शुरू कर दी गई है। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि सभी स्टेशनों से यात्री अब हेमकुंड साहिब की ओर बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही मानसून की दस्तक के साथ यात्रा की रफ्तार धीमी हो गई है। बीते एक सप्ताह में प्रत्येक दिन दर्शनार्थियों की संख्या घट रही है। मानसून की दस्तक के साथ ही केदारनाथ में यात्रियों की संख्या में भी कमी आने लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+