Ankita Bhandari case माता -पिता से बात करने के बाद लेंगे बड़ा फैसला, सियासी बवाल पर CM धामी ने जानिए क्या कहा
Ankita Bhandari case अंकिता भंडारी केस को लेकर सियासी बवाल के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पूरे प्रकरण पर अपनी बात रखी है। सीएम धामी ने इस पूरे मामले में विपक्ष के रवैये को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इस मामले में राजनैतिक षड़यंत्र होने की आशंका जताई है।
सीएम धामी ने भरोसा दिलाया कि वे अंकिता के माता पिता से इस पूरे मामले में बातचीत करेंगे और जो भी वो चाहेंगे। कानूनी रुप से आगे बढ़ाने का काम करेंगें। धामी ने कहा कि सुरेश राठौर को भी सामने आकर अपनी बात रखनी चाहिए। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। कोई फंसेगा नहीं ये हमारी गारंटी है।

तीन साल बाद अंकिता भंडारी केस को लेकर एक बार फिर सियासत गरमाई हुई है। पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला के ऑडियो और वीडियो सामने आने के बाद वीआईपी मामले पर हर तरफ विरोध हो रहा है। कांग्रेस इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रही है। सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी पक्ष रख चुके हैं। इसके बाद सांसद नरेश बंसल ने भी मामले पर सरकार का पक्ष रखा। प्रदेश में सियासत गरमाई तो सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सामने आकर सभी सवालों के जबाव दिए।
सीएम ने कहा कि पूरे मामले पर सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। सीएम ने बताया कि मामला सामने आने के बाद सभी तथ्यों के लिए SIT का तत्काल गठन किया गया। जिसके बाद कोर्ट ने तीनों आरोपितों को कठोर कारावास की सजा सुनाई है। धामी ने कहा कि ऑडियो प्रकरण सामने आने के बाद प्रदेश में दूसरे तरह के हालात पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऑडियो जारी करने वाले लोगों से जवाब मांगा जा रहा है।
उन्हें सामने आकर अपनी बात रखनी चाहिए। धामी ने कहा कि ऑडियो में कई प्रकार की बातें है इसलिए सत्यता आवश्यक है। धामी ने कहा कि प्रदेश प्रभारी 10 से 20 तारीख तक उत्तराखंड आए ही नहीं। दुष्यंत गौतम ने इससे संबंधित सारे सोशल मीडिया के स्क्रीनशॉट और जानकारी पुलिस को शेयर की है।
धामी ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि एक ऑडियो के आधार पर विपक्ष राज्य में बड़ा बवंडर कर रहा है। दिल्ली में प्रेस करने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे राज्य सरकार को बदनाम करने के षडयंत्र भी हो सकती है। धामी ने कहा कि सरकार सभी प्रकार की जांचों के लिए तैयार है। सीएम धामी ने कहा है कि वे अंकिता के माता पिता से बात करेंगे जो भी वो चाहेंगे, कानूनी रूप अध्ययन करने के बाद ही सही निर्णय लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications