Ankita case:सीबीआई जांच की मांग को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने दिया धरना, रात में भी डटे रहे, सुबह किया योगा

पूर्व सीएम हरीश रावत ने देहरादून में दो दिन का धरना दिया। इस दौरान हरीश रावत ने अंकिता भंडारी मर्डर केस की सीबीआई जांच की मांग की और वीआईपी का नाम सार्वजनिक करने की मांग की।

ankita bhandari case Congress leader ex CM Harish Rawat 24 hour dharna Dehradun CBI investigation

अंकिता भंडारी केस की सीबीआई जांच को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने देहरादून में 24 घंटे का धरना दिया। इस दौरान हरीश रावत ने पूरी रात धरनास्थल पर ही बिताई। साथ ही कांग्रेसियों के साथ बैठकर अंकिता केस में अब तक हुई कार्रवाई से अंसतोष जताते हुए सीबीआई जांच की मांग की।

सर्द रात में भी हरीश रावत धरनास्थल पर ही डटे रहे

अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूर्व सीएम हरीश रावत ने दो दिवसीय धरना दिया। इस दौरान हरीश रावत के साथ कई कांग्रेसी और समाजसेवी भी शामिल हुए। धरना सोमवार को शुरू हुआ और मंगलवार को समापन किया गया। इस दौरान हरीश रावत अपने चिर परिचित तरीके से धरना देते हुए नजर आए। जहां उन्होंने धरने की शुरूआत आक्रामक तरीके से की, तो बाद में धरनास्थल पर ही अपने जरूरी काम भी निपटाए। सर्द रात में भी हरीश रावत धरनास्थल पर ही डटे रहे। इस दौरान उनके साथ कई कांग्रेसी और हरदा समर्थक रात पर मौके पर ही मौजूद रहे। सुबह उठकर हरीश रावत ने धरनास्थल पर ही योगा, व्यायाम भी किए। इसके बाद न्यूजपेपर पढ़ने और नाश्ता भी रावत ने धरनास्थल पर ही किया।

Recommended Video

    Earthquake: Nepal में दो बार आया भूकंप, तो वहीं Uttrakhand में भी लगे झटके | वनइंडिया हिंदी | *News

    हरीश रावत ने केस की सीबीआई जांच की मांग की

    हरीश रावत ने हर बार अपने संबोधन में वीआईपी का जिक्र करते हुए इस का खुलासा करने की मांग की। हरीश रावत ने कहा कि अंकिता के बलिदान से उत्तराखंड का भावनात्मक जुड़ाव इस तथ्य से स्पष्ट हो जाता है कि केवल फेसबुक पर धरने का उल्लेख करने से मात्र हजारों भाई बहन गांधी पार्क में अपनी एक जुटता जारी करने आए हैं, कुछ लोग एक-एक, दो-दो मिनट के लिए आए मगर चंद शब्दों में अपनी भावना का गागर उड़ेल गए। हरीश रावत ने कहा कि रात देर तक बहनों को हटाने में मुझे बड़ी कोशिश करनी पड़ी 60-70 साल के महिला-पुरुष जो रुग्ण भी है वो भी धरना स्थल पर आए। रात कई लोग धरना स्थल पर भी मेरे साथ सोए। हरीश रावत ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आगे भी उत्तराखंडी संघर्ष का यह क्रम थमेगा नहीं। हरीश रावत ने अब तक की जांच पर भी सवाल उठाए। हरीश रावत ने रिजॉर्ट में आग लगने, साक्ष्य मिटाने और जांच में हुई देरी पर भी सवाल उठाए। हरीश रावत ने केस की सीबीआई जांच की मांग की है।

    हरीश रावत के धरने को लेकर भाजपा हमलावर
    हरीश रावत के धरने को लेकर भाजपा हमलावर है। भाजपा ने धरने को राजनीति से प्रेरित बताया। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि धरना देना रावत की राजनीति का हिस्सा बन गया है। साथ ही चुटकी ली कि रावत के पास कुछ काम तो है नहीं, ऐसे में वह समय काटने के लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+