पीएम मोदी की आदि कैलाश यात्रा पर अमिताभ बच्चन ने लिखी दिल की बात, जवाब में सुपरस्टार को मिला ये खास आमंत्रण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आदि कैलाश यात्रा की तस्वीरें और प्रकृति की सुंदरता को देख कर हर कोई अभिभूत नजर आ रहा है। सदी के महानायक और हिंदी फिल्मी सिनेमा के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने भी पीएम मोदी की इस फोटो को ट्वीट कर भावुक संदेश लिखा है। जिस पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमिताभ को जवाब में खास आमंत्रण दिया है।

पीएम मोदी की आदि कैलाश यात्रा की फोटो को अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कैलाश पर्वत की धार्मिकता,रहस्य, दिव्यता, मुझे लंबे समय से आकर्षित करती रही है और त्रासदी यह है कि मैं कभी भी इसे व्यक्तिगत रूप से नहीं देख पाऊंगा। अमिताभ बच्चन के इस संदेश और भावुक शब्दों पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी।
T 4799 - The religiosity .. the mystery .. the divinity of Kailash Parbat , has been intriguing me for long .. and the tragedy is that I shall never be able to visit it in person .. pic.twitter.com/x5xe7ZAXaB
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 14, 2023
अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट के बाद पीएम मोदी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए बिग बी को गुजरात आने का आग्रह किया है। पीएम मोदी ने लिखा है कि पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिरों की मेरी यात्रा वास्तव में मंत्रमुग्ध कर देने वाली थी। आने वाले हफ्तों में, रण उत्सव शुरू हो रहा है और मैं आपसे कच्छ आने का आग्रह करूंगा। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का आपका दौरा भी बाकी है।
My visit to Parvati Kund and Jageshwar Temples was truly mesmerising.
In the coming weeks, Rann Utsav is starting and I would urge you to visit Kutch. Your visit to Statue of Unity is also due. https://t.co/VRyRRy3YZ8
— Narendra Modi (@narendramodi) October 15, 2023
बता दें कि अमिताभ बच्चन गुजरात के ब्रॉड अंबेसडर भी हैं। जो कि समय समय पर गुजरात के पर्यटन का प्रचार प्रसार करते हैं। पीएम मोदी और अमिताभ बच्चन के आदि कैलाश यात्रा को लेकर व्यक्त किए गए शब्द और भावनाओं से पर्यटक और टूरिस्टों में आदि कैलाश को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।












Click it and Unblock the Notifications