जब सीएम धामी के पास खुद फाइल लेकर पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, भ्रष्ट्राचार के आरोप में उद्यान निदेशक सस्पेंड
उत्तराखंड सरकार ने भ्रष्ट्राचार के आरोप में उद्यान निदेशक डा एचएस बवेजा को निलंबित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्यान निदेशक बवेजा को निलंबित करने के आदेश दिए। जिसके बाद आदेश भी जारी हो गए हैं।
उत्तराखंड सरकार ने भ्रष्ट्राचार के आरोप में उद्यान निदेशक डा एचएस बवेजा को निलंबित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्यान निदेशक बवेजा को निलंबित करने के आदेश दिए। जिसके बाद आदेश भी जारी हो गए हैं।
विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व में तत्कालीन सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम से जांच कराई और इसके बाद मुख्यमंत्री धामी तक खुद फाइल लेकर पहुंचे थे। ये जानकारी खुद मंत्री गणेश जोशी ने दी है। मंत्री जोशी का कहना है कि इस मामले में उन्होंने पूरी तत्परता के साथ काम किया और इसकी जांच कराकर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

लेकिन जब सीएम तक फाइल नहीं पहुंची तो वे खुद फाइल लेकर सीएम के पास अनुमोदन के लिए पहुंचे। उसी समय सीएम ने फाइल पर अनुमोदन कर उद्यान निदेशक को निलंबित कर दिया। मंत्री की इस तरह भ्रष्ट्राचार को लेकर उठाए गए कदम की हर कोई तारीफ कर रहा है।
शुरूआत से ही विवादों में रहे
हिमाचल प्रदेश के डा वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सोलन के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा एचएस बवेजा को जनवरी 2021 में उत्तराखंड के उद्यान विभाग के निदेशक पद पर एक साल के लिए नियुक्ति दी गई थी। जो कि शुरूआत से ही विवादों में रहे। इस बीच वर्ष 2022 में डा बवेजा के कार्यकाल को तीन वर्ष के लिए बढ़ाया गया था। उनके पूरे कार्यकाल में कई तरह के आरोप लगे।
ये हैं आरोप
उद्यान निदेशक डा एचएस बवेजा के खिलाफ कीवी फल पौध वितरण के लिए कीमतों में बढ़ोतरी करने, हल्दी-अदरक बीज वितरण में देरी करने, अंतरराष्ट्रीय महोत्सवों के लिए स्वीकृति से अधिक धन खर्च करने जैसे आरोप हैं। उत्तरकाशी जिले में मुख्यमंत्री एकीकृत विकास योजना में धांधली की पुष्टि के बाद निदेशक को शासन ने चार्जशीट भी जारी कर दी है। उन पर अनिका ट्रेडर्स को अवैधानिक लाभ पहुंचाने समेत 18 आरोप तय किए गए हैं। उन्हें जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications