रोजगार सृजन में देश भर में उत्तराखंड ने हासिल किया दूसरा स्थान, सीएम धामी ने दी युवा शक्ति को बधाई
उत्तराखंड ने छह माह में रोजगार सृजन में 28 प्रतिशत ग्रोथ दर्ज कर पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर युवा शक्ति को बधाई दी।
उत्तराखंड ने छह माह में रोजगार सृजन में 28 प्रतिशत ग्रोथ दर्ज कर पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर युवा शक्ति को बधाई दी।

सीएम धामी ने बताया कि हाल में जारी फॉर्मल रोजगार सृजन के आंकड़ों में उत्तराखंड की ग्रोथ दर वर्ष 2022 के मुकाबले 2023 में जनवरी से जून के बीच 28.6 प्रतिशत दर्ज की गई है। 33 प्रतिशत ग्रोथ के साथ असम पहले, उत्तराखंड दूसरे, बिहार तीसरे, झारखंड चौथे और हिमाचल पांचवें नंबर पर है।
इस उपलब्धि पर सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड रोजगार सृजन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हम सभी प्रधानमंत्री के कथन के अनुसार 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए कार्यरत हैं। सीएम ने बताया कि बिजनेस स्टैंडर्ड की राइजिंग टैली के मुताबिक 2023 के जून महीने तक रोजगार सृजन की दर 28.6 प्रतिशत आंकी गयी है।
सीएम धामी ने ट्वीट किया-
उत्तराखंड की "फॉर्मल रोजगार सृजन" दर वर्ष 2022 के मुकाबले 2023 में 28.6%(Jan-June) के साथ देश में दूसरे स्थान पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड रोजगार सृजन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और हम सभी प्रधानमंत्री जी के कथनानुसार 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने हेतु अहर्निश कार्यरत हैं। समस्त युवाशक्ति को इस अभूतपूर्व उपलब्धि हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
उत्तराखंड की "फॉर्मल रोजगार सृजन" दर वर्ष 2022 के मुकाबले 2023 में 28.6%(Jan-June) के साथ देश में दूसरे स्थान पर है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड रोजगार सृजन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और हम सभी प्रधानमंत्री जी के… pic.twitter.com/49QKZFC5UH
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 31, 2023












Click it and Unblock the Notifications