धामी सरकार देगी सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग,आयुर्वेद कॉलेजों का होगा कायाकल्प,आज की 10 बड़ी खबरे
उत्तराखंड की धामी सरकार दिव्यांग छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग देगी इसके साथ ही राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलड़ियों की पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी गई है।
इसके साथ ही धामी सरकार दो आयुर्वेद कॉलेजों की जल्द ही कायाकल्प करने जा रही है। देशभर में लोगों को फर्जी कॉल जॉब लेटर के नाम पर ठगने वाले गिरोह का एसटीएफ ने भंडाफोड किया है। शुक्रवार 13 दिसंबर की 10 बड़ी खबरें-

1-उत्तराखंड में सौ वर्ष पुराने दो आयुर्वेद कॉलेजों की जल्द ही कायाकल्प होगी। इसमें से एक ऋषिकुल कॉलेज के उच्चीकरण का मामला तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार को भेजने के लिए उत्तराखंड ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली है।
2-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी में 35वीं सीनियर राष्ट्रीय कैनो-स्प्रिंट चौंपियनशिप के तहत टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप 2024 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज नई टिहरी की सड़कों का हॉट मिक्सिंग का काम करने, नई टिहरी में मल्टी पार्किंग निर्माण कार्य करने, जिला मुख्यालय में खेल मैदान का निर्माण करने एवं टिहरी-चंबा क्षेत्र हेतु 50 साल के दृष्टिकोण से जायका से पेयजल पंपिंग योजना का निर्माण कार्य करने की घोषणा की।
3-राष्ट्रीय खेलों में पदक लाने पर अब पुरस्कार राशि बढ़ाकर स्वर्ण पदक लाने पर 12 लाख, रजत पदक लाने पर 08 लाख, कांस्य पदक लाने पर 06 लाख रुपये की पुरस्कार राशि कर दी गयी है।
4-प्रदेश के दिव्यांग छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर इसकी घोषणा के बाद इसके प्रस्ताव को मंजूरी दी।
5-भारतीय सैन्य अकादमी में शनिवार 14 दिसंबर को पासिंग आउट परेड की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार मुख्य अतिथि के तौर पर नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल परेड की सलामी लेंगे।
6-उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (लोअर पीसीएस) के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
7-देहरादून के सहसपुर में स्कूल की छत गिरने की घटना पर डीएम ने खण्ड शिक्षा अधिकारी सहसपुर का 1 दिन का वेतन रोकने के साथ ही विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
स्कूल के जर्जर भवन की सूचना होने के बाद भी बीईओ द्वारा कार्यवाही न करने पर एक्शन लिया गया है।
8-देहरादून के परेड ग्राउंड में विश्व आयुर्वेद सम्मेलन एवं आरोग्य एक्सपो के आयोजन के दूसरे दिन आयोजन स्थल के पास रसोई कॉर्नर में अचानक आग लग गई। जिसके चलते मौके पर अफरा तफरी मच गई। आयोजन स्थल में ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा द्वारा तत्काल अग्नि शामक यंत्रो तथा फायर टेंडरों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। आग से टेंट के पास रखे रजाई गद्दे जल गए व टेंट का एक हिस्सा झुलस गया।
9-देशभर में बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले साईबर ठगों के गिरोह का एसटीएफ ने भण्डाफोड़ किया है। पुलिस ने देहरादून से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
10-हरिद्वार के झबरेड़ा थाना पुलिस ने कलयुगी बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी बेटे ने अपने पिता की 12 बीघा जमीन हथियाने के लिए हत्या कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications