रात डेढ़ बजे देहरादून की सड़क पर दर्दनाक हादसे में 6 छात्रों की मौत,पुलिस ने बताई कहानी,सुनकर कांप उठेगी रूह

Dehradun road accident news: देहरादून में देर रात भीषण सड़क हादसे में 6 युवक युवतियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़े हुए थे। शव क्षत विक्षत अवस्था में इधर उधर पड़े हुए मिले। कार में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक जिदंगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

Recommended Video

    Dehradun में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में 6 की मौत,तीन युवक, तीन युवतियां शामिल

    रात में ही पुलिस ने परिजनों को सूचना दी जिसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि ओवरस्पीड़ को ही प्रथमदृष्टया कारण माना जा रहा है। मृतकों में एक युवक हिमाचल का जबकि पांच देहरादून के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

    6 students died tragic accident road Dehradun at night police told story soul tremble hearing

    देहरादून कैंट कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 01.33 बजे ONGC चौक के पास वाहन दुर्घटना मिली। जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा, मौके पर एक कंटेनर व एक इनोवा गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त स्थिति मै मिली। कार कंटेनर के पिछली हिस्से में टकराई हुई थी।

    मौके पर इनोवा कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मिली, जिसमें कुल 07 लोग सवार थे, जिनमें से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल अवस्था में मौके पर मिला। मौके पर सभी मृत 06 व्यक्तियों को 108 के माध्यम से कोरोनेशन, दून अस्पताल तथा इंद्रेश अस्पताल मोर्चरी भेजा गया, जबकि गंभीर स्थिति में घायल व्यक्ति को सिनर्जी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

    घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि कंटेनर किशन नगर चौक की ओर से आ रहा था तथा इनोवा बल्लूपुर चौक की ओर से देहरादून की ओर आ रही थी। किशन नगर चौक के पास कंटेनर की क्रासिंग के दौरान इनोवा वाहन चालक स्पीड से अंदाजा नहीं लगा पाया तथा उन्हें लगा कि कंटेनर पूरा निकलने के बाद वे आराम से क्रॉस हो जायेंगे, इसी जल्दबाजी में इंनोवा वाहन क्रासिंग के दौरान कंटेनर के पिछले हिस्से से टकरा गया। प्रथमदृष्टया ओवरस्पीडिंग के कारण उक्त हादसा होना प्रतीत हो रहा है।

    पुलिस की और से अपील जारी की गई कि किशन नगर चौक पर हुए दर्दनाक हादसे में 6 युवाओं के मृत्यु हो गई, युवा, जो हमारे देश का उज्जवल भविष्य हैं, उनका असमय इस प्रकार के हादसों में चले जाना हम सबके लिए बेहद दुःखद है, दुख की इस घड़ी में दून पुलिस परिवार मृतकों के परिजनों के साथ है। हादसे की वजह प्रथमदृष्टया ओवरस्पीडिंग का होना प्रतीत हो रहा है, दून पुलिस के सभी युवाओं से अपील है कि कृपया जोश में वाहन को तेज गति से ना चलाएं, आपका जीवन आपके परिजनों के साथ-साथ देश के लिए भी महत्वपूर्ण है।

    मृतकों का विवरण

    1- गुनीत पुत्री तेज प्रकाश सिंह, उम्र 19 वर्ष निवासी 10A साई लोक जीएमएस रोड, देहरादून
    2- कुणाल कुकरेजा पुत्र जसवीर कुकरेजा, उम्र 23 वर्ष. निवासी 359 /1 गली नंबर 11 राजेंद्र नगर देहरादून. मूल निवासी चंबा हिमाचल प्रदेश,
    3- ऋषभ जैन पुत्र तरुण जैन, उम्र 24 वर्ष, निवासी राजपुर रोड.
    4- नव्या गोयल पुत्री पल्लव गोयल निवासी 11 आनंद चौक तिलक रोड, उम्र 23 वर्ष
    5-अतुल अग्रवाल पुत्र सुनील अग्रवाल निवासी कालिदास रोड, उम्र 24 वर्ष
    6-कामाक्षी पुत्री तुषार सिंघल निवासी- 55/1 20 कावली रोड, देहरादून, उम्र 20 वर्ष

    घायल
    7--सिद्धेश अग्रवाल पुत्र विपिन कुमार अग्रवाल निवासी आसियाना शोरूम मधुबन के सामने राजपुर रोड उम्र 25 वर्ष (घायल)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+