उत्तराखंड: अस्पताल में 5 माह की प्रेग्नेंट महिला ने दम तोड़ा, प्रदर्शन में उतरे लोगों ने 10 लाख की मदद मांगी
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों का कहना है कि, डॉक्टरों की लापरवाही के कारण गर्भवती की मौत हुई। डॉक्टरों के विरोध में आज अल्मोड़ा के चौघानपाटा चौक में विभिन्न राजनैतिक व गैर-राजनैतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने एकत्रित होकर आक्रोश जताया। धरना पर बैठे लोगों ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो और मृतक के परिवार को तुरंत 10 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए।

संवाददाता ने बताया कि, विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को निशाने पर लिया और खूब आक्रोश व्यक्त किया। अस्पतालों की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक करने समेत डॉक्टरों की लापरवाही से हुई गर्भवती की मौत के दोषियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की।

नगर के सामाजिक कार्यकर्ता मनोज बिष्ट "भैय्यू" ने कहा कि आज प्रदेश के अस्पताल बदहाल हो गए हैं। लोग इलाज न मिलने पर मर रहे हैं। विगत दिनों डॉक्टरों की लापरवाही समय पर इलाज न मिलने से 5 माह की गर्भवती को जान से हाथ धोना पड़ा। उन्होंने मांग की कि, इस मामले में दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पीड़ित परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता मनोज बिष्ट "भैय्यू" के अलावा मकराना की नायब तहसीलदार मनीषा का भी बयान आया।












Click it and Unblock the Notifications