38th National Games: थीम ग्रीन गेम्स,खिलाड़ियों को परोसे जाएंगे पहाड़ी व्यंजन,जानिए 10 बड़ी बातें,क्या है खास
38th National Games: 38वें राष्ट्रीय खेल की मेजबानी इस बार उत्तराखंड को मिली है। जिसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। उत्तराखंड पहाड़ी राज्य में हो रहे नेशनल गेम्स की थीम ग्रीन गेम्स रखी गई है। जिसके लिए पर्यावरण का विशेष संदेश दिया जा रहा है। आयोजकों का दावा है कि इस बार हर खेल और हर आयोजन में पर्यावरण संदेश का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
इसके लिए पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाने वाली चीजों का इस्तेमाल करने के साथ ही पहाड़ी भोजन और पहाड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने वाली चीजों का प्रयोग किया जाएगा। 28 जनवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक आयोजित होने वाले नेशनल गेम्स में इस बार क्या खास है आइए जानते हैं।

1-28 जनवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक आयोजित होने वाले नेशनल गेम्स की थीम ग्रीन गेम्स रखा गया है।
2-राष्ट्रीय खेलों के मुख्य गेम्स उत्तराखंड के 5 अलग-अलग जगहों पर आयोजित किए जाएंगे। देहरादून और हल्द्वानी में ऐसी व्यवस्था की गई है कि यहां पर एक साथ कई खेलों का आयोजन हो सकेगा। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, रुद्रपुर और हल्द्वानी में खेलों की विभिन्न स्पर्धाएं होंगी।
3-राष्ट्रीय खेलों में 32 स्वीकृत और चार प्रदर्शनी खेलों समेत कुल 36 खेल गतिविधियां होंगी। प्रदर्शनी खेलों के माध्यम से देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाया जाएगा।
4-उत्तराखंड सरकार ने 07 खेलों को राष्ट्रीय खेलों के शेड्यूल में शामिल करने का भी आग्रह किया था, जिनमें योगासन, मलखंब, राफ्टिंग, लागोरी, पावर लिफ्टिंग, स्पीड क्लाइम्बिंग और कराटे शामिल किया गया था। इनमें से योगासन, मलखंब को राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा बनाया गया है।
5-राष्ट्रीय खेलों का लोगो उत्तराखंड के विविध रंगों को पूरे देश के सामने प्रदर्शित करता है। लोगो राज्य पक्षी मोनाल से प्रेरित है जो उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और विविधता के रंगों को भारत के प्रत्येक कोने तक पहुँचाएगा।
6-एंथम,एकजुटता को प्रदर्शित करने के साथ खिलाड़ियों को और अधिक परिश्रम करने हेतु प्रेरित करता है।राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर, मोनाल हमारे प्रदेश की विशिष्टता को प्रदर्शित करने के साथ युवा खिलाड़ियों को बड़े लक्ष्यों को सामने रखकर जी-तोड़ मेहनत करने हेतु भी प्रेरित करता है।
7-प्रदेश में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों में पहाड़ी भोजन विंटर गेम्स को भी शामिल किया गया है। राष्ट्रीय खेलों में विंटर गेम्स शामिल करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। विंटर गेम्स चमोली जिले के औली में आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत स्की, स्नो बोर्ड, लूज, आइस हाकी की स्पर्धाएं होंगी।
8-खिलाड़ियों के लिए इस बार भोजन का मेन्यू खास रहेगा। खिलाड़ियों को उत्तराखंड के पारंपरिक मोटे अनाज के व्यंजन परोसेगा।
9-खिलाड़ियों को उत्तराखंड के पारंपरिक भोजन भी उपलब्ध कराए जाएंगे. इसमें मंडवा, झंगोरा सहित कई अन्य मोटे अनाज के व्यंजन शामिल हैं।
10-खिलाड़ियों के रहने और उनके खाने की व्यवस्था बेहतर की जाएगी। खिलाड़ियों को कम से कम 5,000 कैलोरी पौष्टिकता का प्रतिदिन एक खिलाड़ी को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications