Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'दिनों में नहीं घंटे में टाइम बताइए,कब होगा काम पूरा'...खेल मंत्री ने ग्राउंड जीरो से लाइव रिपोर्ट,फिर हुआ ये

38th National Games news: 38वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर खेल विभाग और संबंधित एजेंसियों की तैयारियों जोरों पर चल रही है। 28 जनवरी को देहरादून में खेलों का पीएम मोदी शुभारंभ करेंगे। राष्ट्रीय खेलों की तैयारी को लेकर खेल मंत्री रेखा आर्या ने सभी जिलों के खेल अधिकारियों से ग्राउंड जीरो से लाइव रिपोर्ट ली।

खेल मंत्री को जब अधिकारियों ने बताया कि यह काम एक दिन या दो दिन में हो जाएगा तो मंत्री ने उनसे कहा कि दिनों में नहीं घंटे में टाइम बताइए, कब तक यह सारा काम पूरा कर लेंगे।

38 national games Sports Minister rekha arya live report from ground zero then happened Tell time

मीटिंग के दौरान यह बात सामने आई की कुछ आयोजन स्थलों पर निर्माण से संबंधित उपकरण व सामग्री अभी भी स्टेडियम के अंदर मौजूद है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने पेयजल निगम व अन्य कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से कहा कि आपका काम पूरा हो गया है तो तुरंत उस स्थान को पूरी तरह डीप क्लीन करके खाली करिए। लाइव रिपोर्ट के दौरान सभी जिला खेल अधिकारी आयोजन स्थल पर खड़े होकर इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़े थे।

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम स्थित खेल सचिवालय में हुई इस समीक्षा बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि सभी जनपदों में आयोजन स्थलों पर वेन्यू मैनेजर पहुंच गए हैं। सभी आयोजन स्थल वेन्यू मैनेजर्स को सौंपे जा रहे हैं। उन्होने बताया कि वेन्यू हैंड ओवर का ज्यादातर काम कर लिया गया है और बाकी रही जगहों पर 22 जनवरी की शाम तक यह काम पूरा हो जाएगा।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि वेन्यू मैनेजर ही आयोजन स्थलों का अंतिम सौंदर्यीकरण करके फाइनल टच देंगे। बैठक के दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को यह निर्देश भी दिए कि काम पूरा होने के बावजूद उनके जेई और एई आयोजन स्थल पर खेल समाप्त होने तक रुकेंगे, जिससे कभी भी जरूरत पड़ने पर उनसे काम लिया जा सके। इस अवसर पर विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य, उपनिदेशक शक्ति सिंह समेत अन्य अधिकारी और मैनेजमेंट टीमों के लोग शामिल हुए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+