12वीं पास चला रहा था सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी वेबसाइट, इस तरह बेरोजगारों को लगाते थे लाखों का चूना

उत्तराखंड एसटीएफ ने नोएडा से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जो कि फर्जी वेबसाइट चलाकर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को ठग रहे थे। युवकों को हरिद्वार स्थित एक आश्रम में प्रशिक्षण दिया जाता था।

12th pass running fake website name of getting government job, in this way unemployed used to cheat lakhs

उत्तराखंड एसटीएफ ने सरकारी भर्ती के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड किया है। गिरोह बिहार का आनन्द मेहतो चला रहा था, जो खुद 12वीं पास है। आरोपी भारतीय युवा खेल परिषद के नाम से बेवसाइट चलाकर बेरोजगार युवकों को धोखा दे रहे थे। जो कि देशभर के कई राज्यों के युवकों को पीटी मास्टर, रेलवे विभाग, इनकम टैक्स विभाग में भर्ती कराने के नाम पर लाखों की ठगी करते थे। एसटीएफ ने इस गिरोह के तीन मुख्य सदस्यों को गिरप्तार कर उनके कब्जे से 1 लैपटाॅप, 03 मोबाईल फोन, भारतीय युवा खेल परिषद के दस्तावेजों को सीज किया है।​ जिनके खातों से 6 माह में करीब 55 लाख रूपये लेनदेन मिला है। युवकों को उनके चयन होने का लेटर देकर हरिद्वार स्थित एक आश्रम में प्रशिक्षण दिया जाता था।

भारतीय युवा खेल परिषद नाम से एक बेवसाइट

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि इस तरह की शिकायत सामने आने के बाद एसटीएफ ने जब जांच की तो पाया कि भारतीय युवा खेल परिषद नाम से एक बेवसाइट बनी हुयी है जिसमें फिजीकल एजुकेशन टीचर जैसे विभिन्न पदों के लिये आनलाइन आवेदन पत्र उपलब्ध हैं और उसमें रजिस्ट्रेशन के लिये 700 रूपये की फीस निर्धारित की गयी है साथ इसी बेवसाइट में काॅन्टेक्ट नम्बर भी जारी किये गये हैं। जो कि 700 रुपए लेकर ट्रेनिंग में भेजने का दावा करते थे। इसके साथ ही युवकों से उनके मूल डॉक्यूमेंट ले लेते थे। फिर ट्रेनिंग के लिये हरिद्वार स्थित एक आश्रम में उपस्थित होने के लिये कहा जाता था और उसके बाद उनसे परमानेन्ट सलेक्शन के लिये करीब 1.5 से 02 लाख रूपये का खर्चा बताकर यूथ एसोसिएशन के नाम से बने खाते के अलावा अपने खातों में पैसा जमा करा दिया जाता था। एसटीएफ की पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के द्वारा कई लोगों को भारतीय रेलवे विभाग, इनकम टैक्स विभाग और विदेश भेजने को लेकर भी ठगी की गयी है और फिजीकल एजुकेशन टीचर के नाम भर्ती करने लिये श्यामपुर स्थित एक आश्रम में युवकों को बकायदा पूरे 01 माह की ट्रेनिंग दी गयी है।

आनन्द मेहतो के नाम से बने पेटीएम एकाउन्ट

Recommended Video

    Holi 2023: Uttarakhand CM Dhami और पूर्व CM Harish Rawat ने खेली होली | वनइंडिया हिंदी #Shorts

    जांच में पता चला कि भारतीय युवा खेल परिषद के नाम से जारी बेवसाइट में आन लाइन फार्म में दिये जाने वाला रजिस्ट्रेशन शुल्क 700 रूपये आनन्द मेहतो के नाम से बने पेटीएम एकाउन्ट में जमा हो रहा है। जिसका संचालक आनन्द कुमार मेहतो, राखी रानी और मनीष कुमार नाम के व्यक्ति हैं। एसटीएफ ने जानकारी हाथ लगने के बाद सदस्य आनन्द मेहतो, योगेश और संजय रावत को गिरफ्तार कर लिया। गैंग का सरगना आनन्द मेहतो भागलपुर बिहार का रहने वाला है। जो कि चैड़ा गांव नोएडा से पूरा गिरोह चला रहा था। आनन्द मेहतो ने बताया कि वह इंटर पास है। और उसे कुछ समय पहले मनीष कुमार मिला जो बिहार का ही रहने वाला है उसने उसे इस काम के बारे में बताया। इसके लिये योगेश के साथ मिलकर भारतीय युवा खेल परिषद के नाम से बेवसाइट बनाई। गिरोह ने इसके लिए एजेंट भी रखे हुए थे, जिन्हें कमिशन 10 से 40 हजार रूपये दिए जाते।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+