VIDEO: अखिलेश यादव को देख कार की स्टेरिंग छोड़ खिड़की से बाहर निकल चिल्लाने लगा युवक

आगरा पहुंचे अखिलेश यादव को देख युवक चलती कार की खिड़की से बाहर निकल गया इसके बाद वो जोर-जोर से अखिलेश-अखिलेश चिल्लाने लगा। इस पर खुद अखिलेश यादव ने अपने सुरक्षा बलों को उसे समझाने की बात कही।

आगरा। जैसे ही अखिलेश यादव आगरा की सीमा में पहुंचे उनकी गाड़ी का काफिला हाइवे पर शोर मचाता आगे बढ़ा। लेकिन अखिलेश का एक दीवाना सभी हदें पार कर उनसे भी आगे बढ़ गया। रास्ते में ही चलती गाड़ी से वो सिर निकालकर अखिलेश-अखिलेश चिल्लाने लगा। बता दें कि अखिलेश की एक झलक पाने को इसने अपनी जान तक दांव पर लगा दी। चलती कार की स्टेरिंग छोड़ युवक खिड़की से बाहर की तरफ झांकने लगा। जिंदगी ऊपरवाले के हवाले कर वो अपने नेता की एक झलक पाने की खातिर जोर-जोर से चिल्ला रहा था। इसे देख अखिलेश भी चौंक गए और अपने सुरक्षा गार्डों को कहा कि वो इस युवक को समझाएं। शुक्र है कि कोई हादसा नहीं हुआ लेकिन ये वीडियो जरूर वायरल हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+