UP News: वृक्षारोपण के बहाने योगी ने साधा सियासी समीकरण, बोले- अब पश्चिमी यूपी का हो रहा विकास
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पश्चिमी यूपी में एक साथ 77 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यस किया।
Chief Minister Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यूपी के वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बिजनौर और मुजफ्फरनगर जिले के लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत कराया। योगी ने कहा कि आज सभी जनपदों के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिले से जिन योजनाओं का प्रस्ताव बनकर आता है सरकार उसको पूरा करने का प्रयास करती है।

पश्चिम के प्रस्तावों पर लग रही सरकार की मुहर
योगी ने कहा कि मेरे सामने प्रस्ताव आया था कि मां गंगा जी की पवित्र धारा शुक्रतीर्थ से होकर बहनी चाहिए, वह सपना भी आज साकार हो रहा है। मां गंगा की पवित्र धारा शुकतीर्थ से होकर जानी चाहिए इसकी व्यवस्था सरकार कर रही है। मां गंगा को भगवान शिव ने अपनी जटाओं में धारण किया था। आज गंगा हजारों लाखों लोगों के जीवन का उद्धार करने का काम कर रही है।
पश्चिमी यूपी अर्थव्यवस्था का बड़ा आधार
मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी यूपी, उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का बहुत बड़ा आधार है। यहां पर हर संसाधन मौजूद है। यहां के नौजवानों में यहां के किसानों में और यहां की बहनों की ओर से जो योगदान किया जा रहा है वह अतुल्य है। इसलीए 242 करोड़ की योजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास किया जा रहा है। यहां के जन प्रतिनिधियों ने जो प्रस्ताव दिए थे उनको आज 77 परियोजनाओं के माध्यम से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
पेड़ों के संरक्षण के लिए आगे आना होगा
सीएम योगी ने कहा कि, प्रदेश के वन विभाग ने राज्य में 100 वर्ष पुराने सभी पेड़ों को विरासत वृक्ष के रूप में मान्यता देकर उनके संरक्षण के लिए काम किया है। मैं प्रदेशवासियों से अपील करूंगा कि आपके गांव, कस्बे या मोहल्ले में जहां भी हेरिटेज पेड़ हैं, उनके संरक्षण के लिए आगे आएं।












Click it and Unblock the Notifications