योगी के मंत्री बोले, भाजपा मुस्लिम विरोधी नहीं है क्योंकि पीएम दाढ़ी रखते हैं
Recommended Video

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में एकमात्र मुस्लिम मंत्री मोहसिन रजा ने भारतीय जनता पार्टी को गैर मुस्लिम विरोधी बताया है। मोहसिन रजा ने कहा कि भाजपा मुस्लिम विरोधी पार्टी नहीं है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद दाढ़ी रखते हैं, जिसे सामान्य तौर पर मुसलमान रखते हैं। आपको बता दें कि मोहसिन रजा योगी सरकार में हज और वक्फ मंत्री हैं। उन्होंने यह बयान हज ट्रेनिंग एंड वैक्सिनेशन कैंप के दौरान अली मियां मेमोरियल हज हाउस लखनऊ में दिया।

मोहसिन रजा ने कहा कि लोगों के बीच इस तरह का माहौल बनाया गया है कि भाजपा मुस्लिम विरोधी पार्टी है, लेकिन यह सच नहीं है, अगर भाजपा मुस्लिम विरोधी पार्टी होती तो पीएम मोदी दाढ़ी नहीं रखते। दाढ़ी को सामान्य तौर पर इस्लाम में पवित्र माना जाता है और यह मुसलमानों की निशानी होती है। उन्होंने इस दौरान बॉलीवुड फिल्म का एक संवाद बोला, इस्लाम में दाढ़ी है, दाढ़ी में इस्लाम है।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली सर्विसेज डिपार्टमेंट ने केजरीवाल सरकार के ट्रांसफर ऑर्डर मानने से किया इनकार
इसके अलावा मोहसिन रजा ने मुसलमानों को अल्पसंख्यक का दर्जा देने पर भी सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहका कि अब समय आ चुका है कि अल्पसंख्यक शब्द को हटा लेना चाहिए क्योंकि मुसलमानों की कुल आबादी 20 करोड़ को पार कर गई है। उन्होंने कहा कि अब मुसलमानों को अल्पसंख्यक से हटा देना चाहिए क्योंकि उनकी आबादी पर्याप्त संख्या में है।
इसे भी पढ़ें- लालू की बहू ऐश्वर्या उतर सकती हैं राजनीति में, अटकलें तेज












Click it and Unblock the Notifications