VIDEO: अंबेडकर की बजाय योगी की मंत्री ने की श्री राम की तारीफ, दलितों ने मंच से भगाया
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में आज अंबेडकर जयंती के अवसर पर सिविल लाइन स्थित अंबेडकर पार्क में डॉ आंबेडकर मेमोरियल कमेटी के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिनमे उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री गुलाबो देवी भी मुख्य अथिति के तौर पर मौजूद थीं, उन्हें भी मंच से बोलने के लिए मंच पर बुलाया गया। मंत्री गुलाबो देवी ने अपने भाषण के शुरुआत में सविंधान निर्माता के संदेशों को दोहराना शुरू किया और उसके बाद कुछ राजनीतिक बात करते हुए सबको देवी देवताओं और भगवान राम और गाय माता में अपनी आस्था रखने की बात दोहराई इतने में दलित समुदाय के लोग भड़क गए और उन्हें भनागा शुरू कर दिया।

मामला मुरादाबाद के सिविल लाइन्स स्थित अंबेडकर पार्क का है जहां मंच के सामने बैठे सैकड़ों दलित अचानक उस वक्त गुस्सा गए जब भाजपा की एक नेता ने मंच पर चढ़कर अपना भाषण देना शुरू किया। गुलाबो देवी अंबेडकर जयंती में दलित तुष्टिकरण करने यहां पहुंची थीं। वे मंच पर चढ़कर अपना भाषण दे रही थीं कि उन्होंने पहले तो संविधान और बाबा भीमराव अंबेडकर के संदेशों को दोहराना शुरू किया। लेकिन जैसे-जैसे भाषण आगे बढ़ता गया उन्होंने भगवान राम पर विश्वास रखने और गाय माता की सम्मान करने की बात कही। उनके इतना कहने पर ही सामने की सीट पर बैठे दलित समुदाय के लोग उनका विरोध करने लगे। कुछ दलित नेताओं ने तो मंच से ही खड़े होकर विरोध शुरू कर दिया। कार्यक्रम में हंगामा होते देख मौके पर लगी पुलिस मंत्री को बचाने के लिए मंच पर पहुंच गई और एक सुरक्षा घेरा बनाते हुए अपनी सुरक्षा में बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। अपनी गाड़ी में बैठते हुए मंत्री गुलाबो देवी ने अपनी सफाई देते हए कहा कि वो बिल्कुल सही हैं और सबको भगवान में आस्था रखनी पड़ेगी। जहां तक उन्हें मंच से भगाने की बात हैं तो उन्हें कोई भी नहीं भगा सकता वो योगी सरकार में मंत्री हैं।
ये भी पढ़ें- इस समाज के लोगों ने कुल देवता पर शराब की जगह कोल्ड्रिंक चढ़ाने का लिया फैसला












Click it and Unblock the Notifications