बाजार में चीन को टक्कर देने के लिए यूपी तैयार, योगी सरकार ने बनाई यह योजना
लखनऊ। दीपावली पर देशभर के बाजार में चीन में बने हुए सस्ते डिजाइनर दीये, बर्तन व अन्य आकर्षक उत्पादों की बिक्री बड़े पैमाने पर होती हैं। अब उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस मामले में चीन को टक्कर देने की योजना बनाई है। यूपी सरकार की योजना है कि दीपावली तक देशभर के बाजार में प्रदेश में बने दीये, बर्तन, मूर्तियां व त्योहार के अन्य उत्पाद उपलब्ध हों ताकि चीन के सामान लोगों को न खरीदने पड़े। इसके लिए यूपी सरकार के खादी व ग्रामोद्योग विभाग और माटी कला बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है।

जुलाई से काम होगा शुरू
चीन के उत्पादों को टक्कर देने की इस योजना पर काम की शुरुआत जुलाई में की जाएगी। अभी इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। राज्य के खादी और ग्रामोद्योग विभाग ऐसे कुम्हारों व माटी कलाकारों के नामों की लिस्ट तैयार कर रही है जिनको डिजाइनर दीये, मूर्तियों व अन्य आकर्षक उत्पादों को बनाने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए माटी कला बोर्ड से इन कुम्हारों व माटी कलाकारों को जोड़ा जाएगा। ट्रेनिंग देने के बाद उनको उत्पाद बनाने की आधुनिक मशीनें दी जाएंगी और इन सबके लिए सरकार उनसे कोई पैसा नहीं लेगी।

तीन जिलों में पायलट प्रोजेक्ट
इसका पायलट प्रोजेक्ट वाराणसी, गोरखपुर और लखनऊ के कुम्हारों व कलाकारों के साथ शुरू किया जाएगा। उनके साथ खादी व ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों की मीटिंग में इसके लिए अहम फैसले लिए गए। अगस्त महीने तक इन कलाकारों को वर्कशॉप के माध्यम से ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के बाद कुम्हारों को मूर्तियों व दीयों समेत अन्य उत्पाद बनाने के लिए आधुनिक मशीनें और डाई दी जाएंगी। जिन जिलों में कलाकारों के लिए सुविधा केंद्र नहीं हैं, वहां भी इसकी व्यवस्था करने की योजना है।

प्रदेश में कुटीर उद्योग को बढ़ावा
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बारे में कहा कि इस साल दीपावली में चीन से हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां नहीं आएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ही मांग के अनुसार उत्पाद तैयार करेंगे। इस बारे में उन्होंने अयोध्या के दीपोत्सव के बारे में बताते हुए कहा कि पिछले साल दीपक को जुटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी लेकिन वे चाहते हैं कि इस बार प्रदेश में ही इतने दीये बनें कि चीन में बने दीये न खरीदने पड़े।
{document1}
-
China: दुनिया की सबसे बड़ी EV Car कंपनी के गैराज में लगी आग, जल गईं सारी कारें! बैटरी में हुआ स्पार्क?- Video -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
यूपी की खबरें: बारिश में फसल बर्बाद का मिलेगा मुआवजा, वर्कर्स की बढ़ेगी सैलरी, योगी सरकार के बड़े फैसले -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
Dulhan Kalpana ने सुहागरात से पहले की ऐसी डिमांड, सन्न रह गया दूल्हा, इनकार पर जिंदा जलाने की कोशिश -
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
Noida Protest: 'कोविड में डबल-इंजन सरकार कैसे आपके साथ खड़ी रही, याद रखें', CM Yogi की मजदूरों से सीधी अपील -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications