16 सीनियर IAS अधिकारियों को योगी सरकार ने किया इधर से उधर, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी

16 सीनियर IAS अधिकारियों को योगी सरकार ने किया इधर से उधर, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी

लखनऊ, 02 मई: प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रशासनिक तौर पर बड़ा फेरबदल दिया है। रविवार देर रात योगी सरकार ने प्रदेश के 16 सीनियर आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। योगी सरकार ने सीनियर आईएएस मनोज कुमार सिंह को एपीसी पद की जिम्मेदारी दी है। तो वहीं, ग्रेटर नोएडा के सीईओ नरेंद्र भूषण को PWD का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

Yogi govt transferred 16 senior IAS officers

आईएएस रजनीश दुबे को नगर विकास से हटाकर प्रमुख सचिव पशुधन बनाए गए है। वहीं, आईएएस दीपक कुमार को बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात किया गया है। दीपक इससे पहले अपर मुख्य सचिव नगर विकास एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग में थे। वहीं, सुभाष चन्द्र शर्मा को प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा एवं व्यवसायिक शिक्षा तथा कौशल विकास विभाग बनाया गया है। इससे पहले वह प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

आईएएस अमृत अभिजात को प्रमुख सचिव नगर विकास बनाया गया है। वहीं, नितिन रमेश गोकर्ण एसीएस आवास विभाग बने है। आईएएस सुधीर गर्ग प्रमुख सचिव राजस्व बने है। वहीं अरविंद कुमार को आईआईडीसी का अतिरिक्त चार्ज मिला है। सुरेंद्र सिंह को भी सीईओ ग्रेटर नोएडा का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। राधा एस चौहान को एसीएस वाणिज्य कर का भी चार्ज दिया गया है।

इसी क्रम में आईएएस राजेश कुमार सिंह को प्रमुख सचिव उद्यान बनाया गया हैं। प्रमुख सचिव परिवहन की जिम्मेदारी एल. वैंकटेश्वर लू को मिली है। वहीं सुभाष चंद्र शर्मा प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा बनाए गए हैं। नीना शर्मा निदेशक यूपी प्रशासन, प्रबंधन अकादमी और एम देवराज को प्रमुख सचिव ऊर्जा का भी चार्ज सौंपा गया है। संजीव कुमार मित्तल को राजस्व परिषद का अध्यक्ष, अरविंद कुमार को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त का चार्ज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+