रविवार को योगी सरकार 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड करेगी पेश
योगी सरकार 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड करेगी पेश, सरकार का यह पहला रिपोर्ट कार्ड, 25 जून को होगा पेश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सत्ता संभालने के बाद पहली बार योगी आदित्यनाथ की सरकार अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करने जा रही है। योगी सरकार रविवार को 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी। इस रिपोर्ट कार्ड को पेश करने से पहले पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा कार्यालय पहुंचे और इस दौरान उन्होंने मौजूदा सरकार की उपबलब्धियों को गिनाते हुए सरकार की तारीफ की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार को सरकार अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी, ऐसे में हम अपेक्षा करते हैं कि पार्टी के कार्यकर्ता सरकार के कार्यों को लोगों तक पहुंचाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल से देशभर में 25 करोड़ जनधन खाते खोले गए हैं, जोकि कई देशों की आबादी से भी कहीं अधिक है। गरीबी रेखा से नीचे रह रहे पांच करोड़ से अधिक लोगों को गैस कनेक्शन मुहैया कराए गए हैं।
इसे भी पढ़ें- सहारनपुर की एक लड़ाई में निकली तलवारें, देखकर भाग खड़ा हुआ हर कोई
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों के कर्ज माफ करने से लघु व सीमांत किसानों को काफी राहत मिलेगी, इससे 86 लाख किसान लाभांवित होंगे। यही नहीं हर विधानसभा में तकरीबन 15 हजार किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। वहीं इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त है, अपराधियों में खौफ है। उन्होंने सरकार के अबतक के काम को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि कई क्षेत्रों में पिछले 100 दिनों में इतना काम हुआ है जितना पिछली सरकार के पांच साल के कार्यकाल में भी नहीं हुआ। इसके साथ ही मौर्या ने आगामी 2019 के चुनाव के बारे में कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी का वोट बैंक 42 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो जाएगा, पार्टी सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।












Click it and Unblock the Notifications