नकल पर 'योगी का डंडा', 54 केंद्रों पर परीक्षा रद्द, अफसरों को नोटिस
योगी सरकार ने यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में सामूहिक नकल कराने के चलते 54 सेंटर पर परीक्षा रद्द की, कई लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर नकेल लगाने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है, प्रदेश सरकार ने नकल के चलते 54 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा को रद्द कर दिया है। इन सभी सेंटर पर नकल के चलते योगी सरकार ने बुधवार को इन केंद्रों पर परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इसके अलावा नकल के मामले में 7 जिलों के शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नोटिस भी भेजा गया है।

कई लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफईआईआर
बोर्ड की परीक्षाओं में नकल के चलते अभी तक कुल 1419 छात्रों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा 359 शिक्षकों व अभिभावकों के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जिस तरह से हाल ही में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नकल करने की तस्वीरें मीडिया में सामने आई थी उसके बाद योगी सरकार ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए इसपर लगाम लगाने का फैसला लिया है। यही नहीं योगी सरकार ने नकल की शिकायत के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 0522- 2236760 जारी करके इस नंबर पर शिकायत करने को कहा है।
नकल कराने वाले कॉलेजों की बनेगी लिस्ट
यही नहीं इसके अलावा सरकार ने एक व्हाट्सएप नंबर 9454457241 भी जारी किया है जिसपर लोग नकल के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं। इस पूरे प्रकरण पर यूपी के माध्यमिक शिक्षा निदेशक अमरनाथ वर्मान ने कहा कि हमारे पास नकल की कई खबरें आई हैं पिछले दिनो में इसी को मद्देनजर रखते हुए हमने कार्रवाई का फैसला लिया है, इसके साथ ही जो कॉलेज नकल करने में लोगों की मदद कर रहे हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है, इसके साथ ही कई अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि ऐसे कॉलेजों की लिस्ट को तैयार किया जाए।
इसे भी पढें- यूपी में BJP की प्रचंड जीत से देश को मिला 54 हजार करोड़ का तोहफा












Click it and Unblock the Notifications