हम इतिहास भूल गए, सात हजार साल पुराना है हमारा इतिहास- योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम अपने इतिहास को भूल गए हैं, हमें विकास के लिए पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा देने की जरूरत है।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से लोगों को अपने इतिहास को नहीं भूलने की बात कही है। लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में हम अपने प्राचीन इतिहास को भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास को भुलाकर विकास नहीं किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पर्यटन विभाग के कार्यक्रम में वेबसाइट का लॉच करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से यूपी काफी समृद्ध प्रदेश है, लेकिन जिस तरह के प्रयास यहां के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होना चाहिए था, वह नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि हम आधुनिकता की दौड़ में अपने प्राचीन इतिहास को भूल गए हैं। पर्यटन हमेशा से ही काफी लोकप्रिय रहा है, प्राचीन काल से ही भारत तीर्थाटन का केंद्र रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राम नवमी के मौके पर जितनी भीड़ होती है, उतनी तो कई देशों की आबादी भी नहीं है। आठ हजार साल पुराना हमारा इतिहास है, हमारे यहां चित्रकूट पर्वत का इतिहास आठ हजार साल पुराना है, बाकी और चीजों का इतिहास तो और भी पुराना है। मुख्मयंत्री ने कहा कि मैं एक बार थाईलैंड गया था, वहां की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर है। 60 फीसदी आर्थिक कमाई का जरिया पर्यटन है।
इसे भी पढ़ें- सात साल जेल की हवा खाई, लेकिन इस IPS से कांपते हैं अपराधी
थाईलैंड का राजा अपने आपको राम का वंशज मानता है, थाईलैंड की पुरानी राजधानी अयोध्या है, यही नहीं अंकोरवाद मंदिर में रामायण के चित्रों को ही उकेरा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम रामायण सर्किट के जरिए गोवर्धन परिक्रमा, बुद्ध सर्किट, श्रावस्ती, कुशीनगर, कौशांबी को पर्यटन का केंद्र बनाएंगे और इसका विकास करेंगे। दुधवा नेशनल पार्क के अलावा भी कई पर्यटन के केंद्र को विकसित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications