दलित के घर खाना खाने पहुंचे योगी के कैबिनेट मंत्री, बोले- आज परिवार धन्य हो गया
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने सांसदों, विधायकों और मंत्रियों को दलित बहुल इलाकों में वक्त गुजारने का निर्देश दिया था। पीएम मोदी के निर्देश के बाद भाजपा के नेता दलितों के साथ वक्त गुजारते दिखे। इसी बीच योगी सरकार में मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह एक दिन के दौरे पर झांसी आए थे। इसी दौरान नो गढ़मऊ गांव के चौपाल के बाद दलित परिवार के घर खाने गए। मंत्री के साथ विधायक और दूसरे कार्यकर्ता भी थे।

योगी के मंत्री ने कही ये बात
इसी दौरान योगी के मंत्री राजेंद्र प्रताप का एक बयान उनकी पार्टी के लिए मुसीबत की वजह बन गया। दलित के घर खाना खाने के बाद उन्होंने खुद को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि दलित के घर खाने से बहुत भी सुखद अनुभव होता है। भाजपा के मंत्री ने खुद की तुलना भगवान राम के साथ कर दी।

'राम ने भी शबरी के झूठे बेर खाए थे'
मंत्री राजेंद्र प्रताप का कहना था कि, 'भगवान राम और शबरी का संवाद रामायण में है। आज जब ज्ञानजी की मां ने मुझे रोटी परोसी तो उन्होंने कहा मेरा उद्धार हो गया। किसी राजा के यहां भोजन किया होता तो शायद उनकी मां ने ये न कहा होता।" मंत्री जी ने आगे कहा कि राम ने भी शबरी के झूठे बेर खाए थे। मैं प्रदेश सरकार के मंत्री के रूप में पुनः साधुवाद देना चाहूंगा देश के प्रधानमंत्री को, जिन्होंने हमें इस दिशा की ओर मोड़ा।

पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
गांव में पहुंचे मंत्री राजेंद्र ने आगे कहा कि, 'मैं क्षत्रिय हूं और ये मेरे खून में है कि मैं धर्म और समाज की सुरक्षा के लिए काम करूं। मैं प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने हमें दिशा दी। आप इन (दलित) लोगों के प्यार और खुशी को देख सकते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications