यूपी कैबिनेट पर फाइनल मीटिंग, अमित शाह से चर्चा के लिए दिल्ली पहुंचे योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली, 23 मार्च: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार 25 मार्च को शपथ ग्रहण करने से पहले योगी आदित्यनाथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि अब से थोड़ी देर में यूपी कैबिनेट को लेकर अंतिम बैठक होंगी, जो अमित शाह के घर पर होने वाली है।

Yogi Adityanath in Delhi

दिल्ली में कई दिनों से यूपी कैबिनेट के गठन को लेकर बैठकों का दौर जारी है। ऐसे में बुधवार को अमित शाह के साथ होने वाली यह अंतिम बैठक बताई जा रही है। आज कैबिनेट के नामों पर चर्चा की जाएगी, क्योंकि 25 मार्च को उत्तर प्रदेश में दूसरे कार्यकाल के लिए योगी आदित्यनाथ सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पर योगी आदित्यानाथ के अलावा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे। जहां यूपी कैबिनेट गठन पर चर्चा के लिए अंतिम बैठक होने की उम्मीद है। बैठक में योगी आदित्यनाथ, जेपी नड्डा के साथ बीएल संतोष और धर्मेंद्र प्रधान जैसे बड़े भाजपा नेता भी शामिल होंगे।

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने 70 नामों की एक बड़ी लिस्ट तैयार की है, जिनमें से 45 से 47 नाम चुने जा सकते हैं। जिनको यूपी में मंत्री बनने का मौका मिलेगा। अंदरखाने की खबर है कि योगी आदित्यनाथ इसी लिस्ट पर चर्चा करने के लिए दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे हैं।

बता दें कि गुरुवार को शाम 4 बजे लखनऊ में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। ऐसे में शाह के घर होने वाली बैठक कई मायनों में काफी अहम है। गौरतलब है कि पार्टी ने अमित शाह को यूपी में सरकार गठन के मद्देनजर पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+