योगी आदित्यनाथ ने यूपी वासियों को दी सौगात, स्पाइस जेट की पांच नई उड़ानों का किया शुभारंभ

लखनऊ। नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की जनता को एक बड़ा तोहफा मिला है। आज लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को पांच नई उड़ानों की सौगात दी है। स्पाइस जेट की ये फ्लाईट गोरखपुर कानपुर और वाराणसी से शुरू की गई हैं। अभी इस तरह की 13 और सेवाओं का प्रस्ताव है।

योगी आदित्यनाथ ने यूपी वासियों को दी सौगात, स्पाइस जेट की पांच नई उड़ानों का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने इन हवाई सेवाओं का शुभारंभ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश हवाई कनेक्टिविटी में सबसे आगे है। अभी 5 नई फ्लाइटों की शुरुआत की गई है। अभी इस तरीके की 13 और उड़ानों का प्रस्ताव है जिसे जल्दी ही शुरू किया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ ने यूपी वासियों को दी सौगात, स्पाइस जेट की पांच नई उड़ानों का किया शुभारंभ

इस मौके पर स्पाइस जेट के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने इन नई उड़ानों का कार्यक्रम निर्धारण किया। इन सेवाओं के शुरू हो जाने से गोरखपुर, कानपुर और वाराणसी से दिल्ली और लखनऊ आने जाने वालों को सुविधा होगी। इससे पहले मार्च में मुख्यमंत्री के गृहजनपद गोरखपुर से स्पाइस जेट एयरलाइंस की 190 सीटर बोइंग-737-800 सेवा का शुभारंभ हो चुका है। मुख्यमंत्री पहले भी कई बार प्रदेश के प्रमुख शहरों को हवाई यात्रा से जोड़ने की बात कर चुके हैं। इस सेवा का शुभारंभ उसी कार्यक्रम का एक चरण है।

ये भी पढ़ें- राजस्थान: कांग्रेस के कार्यशैली से नाराज लोगों ने सचिन पायलट को दिखाए काले झंडे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+