प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन से मिले सीएम योगी, बिग बी ने कही ये बात
अयोध्या में भव्य राम मंदिर में भगवान राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम धूमधाम से पूरा हुआ। इस मौके पर फिल्म जगत की कई हस्तियां भी पहुंचीं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ यहां पहुंचे थे।
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन के अलावा कंगना रनौत, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विकी कौशल, आयुष्मान खुराना भी यहां पहुंचे थे। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की एक तस्वीर सामने आई है जिसमे देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमिताभ बच्चन का हाथजोड़कर स्वागत कर रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन से बात की। जो फोटो सामने आई है उसमे देखा जा सकता है कि फिल्म जगत की कई हस्तियां यहां मौजूद हैं। फिल्म जगत की इन हस्तियों के साथ कई नेता तस्वीर क्लिक कराते नजर आ रहे हैं।
इन तस्वीरों को अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया साइट पर भी शेयर किया है। तस्वीरों को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा दिव्य भावना से भरा प्रासंगित दिन, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से वापस। उत्सव की महिमा और आस्था ही आस्था। इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। आस्था का वर्ण नहीं किया जा सकता है।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अमिताभ बच्चन से बात की। रिपोर्ट की मानें तो अमिताभ बच्चन से पीएम मोदी ने उनके हाथ के बारे में पूछा। गौर करने वाली बात है कि अमिताभ बच्चन के हाथ का हाल ही में ऑपरेशन हुआ था। पीएम मोदी और अमिताभ बच्चन के बीच बातचीत का वीडियो भी सामने आया है। बता दें कि अयोध्या में हुए भव्य कार्यक्रम में फिल्म जगत के साथ खेल जगत और उद्योग जगत की भी बड़ी हस्तियां पहुंची थीं।












Click it and Unblock the Notifications