OPINION: अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण करवा रही Yogi Adityanath सरकार, राशन लेने वालों को होगा फायदा

Annapurna Bhawan: उत्तर प्रदेश में सरकारी राशन लेने वालों के लिए अच्छी खबर हैं। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार ने खाद्यान्न आपूर्ति को बेहतर बनाने और भंडारण को सुरक्षित रखने के लिए एक खास योजना बनाई है। इस योजना के तहत सरकार स्थायी और कुशल राशन वितरण प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कर रही है।

इसका उद्देश्य डीलर बदलने पर भी राशन की दुकानों की स्थिरता बनाए रखना है। प्रदेश में अब तक 3,213 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण पूरा हो चुकी हैं, जबकि 1,630 और निर्माणाधीन हैं। इन इमारतों का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बहुउद्देश्यीय केंद्रों के रूप में विकसित करना है।

UP CM Yogi Adityanath

मनरेगा के तहत हो रहा भवनों का निर्माण
इन सुविधाओं के जरिए लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में मददगार होंगी। मनरेगा के तहत इन भवनों का निर्माण किया जा रहा है। ये भवन न केवल खाद्यान्न भंडारण के लिए उपयोगी होंगे बल्कि उचित दर की दुकानों के संचालन के लिए भी सहायक होंगे।

सरकारी जमीन पर बनाए जा रहे हैं अन्नपूर्णा भवन
अन्नपूर्णा भवन, ग्राम पंचायतों में सरकारी जमीन पर बनाए जा रहे है। इनमें हॉल, वेटिंग रूम और जन सेवा केंद्र जैसी सुविधाएं शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2,800 से अधिक नए भवनों का निर्माण शुरू हो चुका है।

खाद्यान्न आपूर्ति की प्रक्रिया को बनाना है सरल
अन्नपूर्णा भवनों का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में खाद्य आपूर्ति प्रक्रियाओं को सरल बनाना है। पहले, उचित मूल्य की दुकानें अक्सर संकरी गलियों में स्थित होती थीं, जहां वाहनों और ग्राहकों के लिए पहुंचना मुश्किल होता था। अब, इन नई इमारतों में खाद्यान्न वाहनों और आम जनता दोनों के लिए सुविधा आसान हो गई है।

जन्म-मृत्यु के प्रमाण पत्र भी मिलेंगे
अन्नपूर्णा भवन न सिर्फ खाद्यान्न आपूर्ति का केंद्र होंगे,बल्कि यहां अन्य सार्वजनिक सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी। प्रत्येक भवन में दो अलग-अलग कक्ष बनाए जा रहे हैं। एक सरकारी राशन के भंडारण के लिए और दूसरा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालित करने के लिए। यहां जन्म, मृत्यु आय और जाति प्रमाण पत्र जैसी सेवाएं उपलब्ध होंगी।

इसके अलावा इन इमारतों में जनरल स्टोर और सामुदायिक सेवा केंद्र (सीएससी) होंगे, जो बिजली बिल भुगतान, ब्रॉडबैंड सेवा, सस्ती जेनेरिक दवाइयाँ और आवश्यक बिक्री जैसी सेवाएँ प्रदान करेंगे। इस सेटअप का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए जीवन को सरल बनाना है।

पारदर्शिता और सुरक्षा होंगे खास इंतजाम
पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे और इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं को पर्यटन भवनों में एकीकृत किया जा रहा है। आपूर्ति निरीक्षकों को नए निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि का चयन शीघ्रता से करने का निर्देश दिया गया है, ताकि चयन पूरा होने के बाद काम तुरंत शुरू हो सके।

योगी सरकार का लक्ष्य सभी 80 हजार उचित मूल्य की दुकानों को स्थायी अन्नपूर्णा भवन में तब्दील करना है। इस बदलाव से खाद्यान्न वितरण प्रणाली में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है, जिससे लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं मिल सकेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+