GOOD NEWS: यूपी में 10वीं पास करने वाली लड़कियों को 10 हजार रुपए देगी योगी सरकार

गौरतलब है कि इसके पहले भी यूपी सरकारें 10वीं और 12वीं के बच्चों को पुरस्कृत करती रही है। अखिलेश सरकार के समय 12वीं पास करने वाले बच्चों को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया था।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के 10वीं और 12वीं क्‍लास के रिजल्‍ट आने अभी बाकी हैं। स्‍टूडेंट्स में रिजल्‍ट को लेकर खासा उत्‍सुकता है। इसी बीच योगी सरकार ने हाईस्‍कूल की लड़कियों को एक खुशखबरी सुनाई है। जी हां यूपी सरकार ने यूपी बोर्ड से 10वीं पास करने वाली लड़कियों को दस हजार रुपए देने का ऐलान किया है। यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा है कि सरकार की तरफ से उन एक लाख लड़कियों को दस हजार रुपए दिए जाएंगे जो इस सेशन में 10वीं की परीक्षा पास करेंगी।

GOOD NEWS: यूपी में 10वीं पास करने वाली लड़कियों को 10 हजार रुपए देगी योगी सरकार

सरकार का कहना है कि इससे उन सभी गरीब छात्राओं को सहायता मिल सकेगी जो आगे की पढ़ाई करने में असमर्थ हैं। सरकार के इस फैसले को मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के मिशन के रूप में देखा रहा है। गौरतलब है कि इसके पहले भी यूपी सरकारें 10वीं और 12वीं के बच्चों को पुरस्कृत करती रही है। अखिलेश सरकार के समय 12वीं पास करने वाले बच्चों को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया था। जरूर पढ़ें- वाह रे व्यवस्था! योगी का दौरा हुआ तो अस्पताल में लगे किराये के कूलर, जाते ही हटा दिए गए

आपको बताते चलें कि यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे 9 जून को घोषित किए जा सकते हैं। इस बार बोर्ड के नतीजो में इस वजह से देरी आ रही है क्योंकी विधानसभा चुनाव की वजह से परीक्षाएं भी इस बार देरी से हुई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+