योगी सरकार का दूसरा दिन, अवैध बूचड़खानों पर ताबड़तोड़ छापे

गाजियाबाद प्रशासन ने एक अवैध बूचड़खाने और दर्जनों गैर-कानूनी मीट शॉप पर छापेमारी करते हुए उन्हें बंद कराया। प्रशासन की ओर से अधिकारियों की खास टीम इस मामले में लगाई गई है।

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में चल रहे अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई तेज हो गई है। सीएम बनते ही योगी आदित्यनाथ ने अवैध बूचड़खानों पर लगाम की बात कही थी। सीएम के आदेश पर प्रदेशभर में प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। अलग-अलग शहरों से कार्रवाई को लेकर जानकारियां मिल रही हैं। गाजियाबाद भी इससे अछूता नहीं है। पुलिस प्रशासन ने यहां भी अवैध स्लॉटर हाउस और मीट शॉप पर कार्रवाई तेज कर दी है।

yogi aditya nath

अवैध स्लॉटर हाउस पर कार्रवाई तेज

गाजियाबाद प्रशासन ने एक अवैध बूचड़खाने और दर्जनों गैर-कानूनी मीट शॉप पर छापेमारी करते हुए उन्हें बंद कराया। प्रशासन की ओर से अधिकारियों की खास टीम इस मामले में लगाई गई है। इससे पहले वाराणसी में भी प्रशासन ने एक स्लॉटर हाउस पर कार्रवाई करते हुए उसे सीज किया। वहीं एक दिन पहले इलाहाबाद में दो स्लॉटर हाउस को बंद कराया गया।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने अवैध स्लॉटर हाउस का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। पार्टी की ओर से जारी घोषणा-पत्र में भी इस मुद्दे को उठाया गया था। अब यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के साथ ही इसका असर नजर आ रहा है। गाजियाबाद के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (सदर) अतुल कुमार ने बताया कि काईला भट्टा में एक स्लॉटर हाउस को सील किया गया। ऐसे ही एक कार्रवाई डासना गेट इलाके में भी की गई। यहां अवैध रुप से चल रहे 10 मीट शॉप को बंद किया गया। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक चार इकाइयों को गाजियाबाद में जबकि हापुड़ में एक इकाई को आदेश दिया गया है। अधिकारी के मुताबिक गाजियाबाद की चारों इकाइयों को डासना में काम करने की आदेश है। इसके अलावा शहर के किसी भी इलाके में चल रही इकाइयां गैर कानूनी हो सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+