योगी आदित्यनाथ ने मोदी सरकार के बजट को ऐतिहासिक और गरीबों का बताया
लखनऊ। केंद्र सरकार के आम बजट को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के गरीबों का बजट बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के गरीबों गांव, किसानों, बुजुर्गो को ध्यान में रख कर बेहतरीन योजनाएं हैं, इसके लिए हम प्रधानमंत्री का अभिनंदन और वित्त मंत्री को बधाई देते हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके लिखा कि 'आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली द्वारा किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के सभी वर्गों के सशक्तीकरण का ऐतिहासिक बजट पेश करने के लिए हार्दिक अभिनंदन'।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा, किसानों, युवाओं और समाज के सभी वर्गों के सशक्तीकरण का ऐतिहासिक बजट पेश करने के लिए अभिनंदन। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बजट से देश के चहुंमुखी विकास को और गति मिलेगी। आपका बता दें कि आज वित्त मंत्री ने मोदी सरकार का चौथा आम बजट पेश किया, यह बजट मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण कालिक बजट है।
मोदी सरकार के बजट की बिहार के मुख्यमंत्री ने भी तारीफ की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बात जो काफी अच्छी है कि 10 करोड़ परिवार यानि 50 करोड़ परिवार, जिनको चिकित्सा के क्षेत्र में पांच लाख रुपए की मदद दी जाएगी, इसके लिए हम सरकार को बधाई देते हैं। मुख्यमंत्री ने यह बयान पटना में खादी महोत्सव के उद्घाटन के मौके के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मैं बजट भाषण बीच में छोड़कर यहां आया हूं, यहां आने में देरी इसी वजह से हुई है क्योंकि मैं बजट सुन रहा था।
इसे भी पढ़ें- वरिष्ठ नागरिकों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, सेक्शन 80D में बड़ी छूट












Click it and Unblock the Notifications