यह लोग दरगाह में तो जाएंगे, लेकिन महाराजा सुहेलदेव के स्मारक पर फूल नहीं चढ़ाएंगे, CM योगी का विपक्ष पर निशाना

UP News: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ दल भाजपा का चुनाव प्रचार ज़ोरशोर से जारी है। राज्य के मुखिया योगी आदित्यनाथ में खुद चुनावी अभियान की कमान संभाल रखी है। रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मोहनलाल गंज के बाद कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के पयागपुर विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस इस दौरान उन्होंने कांग्रेस,सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरा लोकसभा चुनाव राम भक्तों और रामद्रोहियों के बीच का हो गया है। जो राम भक्त है. वही भारत में शासन करेगा। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या रामद्रोही कभी विजय हुआ है? रामद्रोही विजय होते, तो हम लोग रावण ,कुंभकरण और मेघनाथ की पूजा करते? योगी ने कहा कि अयोध्या में अब 500 सालों का इंतजार समाप्त हो गया है। उन्होंने साथ में जोड़ा कि हम 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को फोरलेन बनाने जा रहे हैं, जिसका सभी को फायदा मिलेगा।

up news jpg

योगी ने कहा कि जो कार्य भारत में अयोध्या में हुआ है, वह दुनिया के अंदर कहीं नहीं हुआ है। यह कांग्रेस और सपा के लोग तो मानते थे कि अयोध्या में राम मंदिर कभी बन नहीं पायेगा, इसीलिए बहकाने के लिए सपा के लोग कहते थे कि परिंदा भी यहां पर नहीं मार सकता है।

यह भी पढ़ें CG: भूपेश बघेल पर बरसे BJP सांसद विजय बघेल, बताया फर्जी बात करने वाला फर्जी आदमी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम मंदिर बनने से दो ही लोग नाराज हैं। वह राम द्रोही हैं, या तो पाकिस्तान है। शेष पूरा हिंदुस्तान कह रहा है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। योगी ने कहा कि बहराइच में खानदानी राम भक्त हैं। यह वही भूमि है, जिसपर ने सोमनाथ मंदिर के गुनहगार सालार मसूद को जहन्नुम में पहुंचाकर सोहेलदेव महाराज ने भारत के धर्म की रक्षा की थी।

योगी ने आगे कहा कि हम लोगों ने स्मारक भव्य बनाया है, किंतु समाजवादी ,कांग्रेस ने कभी स्मारक पर फूल तक नहीं चढ़ाया। यह लोग दरगाह में तो जाएंगे, लेकिन महाराजा सुहेलदेव के स्मारक पर कभी नहीं जाएंगे, क्योंकि इनको भय है कि अगर वहां जाएंगे, तो कहीं मुस्लिम वोट ना खिसक जाए।

यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने शेयर किया भावुक वीडियो, कहा- मां के लिए क्या लिखूं

योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमला तेज करते हुए कहा कि यह लोग हिंदुओं को बांटना चाहते हैं। उन्होंने पहले जाति के नाम बांटा फिर क्षेत्र और भाषा के नाम बांटा और आपकी सम्पत्ति पर भी इन लोगों की नजर हैं। योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले सत्ता में आएंगे तो कांग्रेस और सपा का गठबंधन विरासत टैक्स लगाएंगे। इस टैक्स का मतलब है कि आपके बाप दादा ने जो कमाया है, उस संपत्ति में से आधी संपत्ति यह लोग जबरदस्ती समाजवादी पार्टी के गुंडे या फिर कांग्रेस के गुंडे हड़पने का कार्य करेंगे। उन्होंने साल पूछा कि क्या आप इसको स्वीकार करेंगे?

यह भी पढ़ें मोहनलालगंज में बोले योगी आदित्यनाथ, जनता के मुंह से एक ही बात निकलती है- जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+