मोहनलालगंज में बोले CM योगी आदित्यनाथ, जनता के मुंह से एक ही बात निकलती है- जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे

Mohanlalganj News: भाजपा के दिग्गज नेता और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को चुनाव प्रचार करने मोहनलालगंज में पहुंचे। योगी ने यहां चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर हमला किया। योगी ने कहा कि कांग्रेस और सपा राम विरोधी पार्टियां है। कांग्रेस ने गरीबों को भूखा मारा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेृत्व में देश का विकास हो रहा है। पीएम मोदी ने बुलेट की रफ्तार से कार्य किया है। हम इतिहास बनाने जा रहे हैं। जनता ने भारतीय जनता पार्टी की जीत तय कर दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडिया गठबंधन के घटक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी कहते हैं- 'यही समय है, सही समय है। उन लोगों की जमानत जब्त करवा दीजिए, जो देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। योगी ने कहा कि हम पूछते हैं कि 'फिर एक बार मोदी सरकार' ही क्यों। जनता के मुंह से एक ही बात निकलती है- 'जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे'...

up news

आज पूरे देश में मोदी लहर है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। पीएम मोदी ने बिना भेदभाव के देश का विकास किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया में देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने आगे कहा कि देश में एक बार फिर मोदी सरकार का सुर है। समाजवादी पार्टी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा सीएम योगी ने कहा कि सपा सरकार में अराजकता थी। पहले उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे। पूर्व की सरकार में सीमा सुरक्षित नहीं थी और बेटी, व्यापारी भी सुरक्षित नहीं थे।

मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि किसी के साथ रामराज्य में भेदभाव नहीं होता है। भाजपा ने रामराज्य की परिकल्पना को साकार किया है। भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बिना भेदभाव के लाभ दिया है। अब सीधा फायदा लाभार्थी को मिलता है। समस्याएं कई है किंतु समाधान सिर्फ मोदी जी हैं। इसी दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है।

यह भी पढ़ें UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद, काल भैरव मंदिर में भी किया पूजन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+